Shubman Gill: इंजेक्शन लगाकर शुभमन गिल ने ठोका शतक, खुद बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 106 रनों से जीत हासिल की। शुभमन गिल को मैच के दौरान इंजेक्शन लगाना पड़ा था। क्या है इसकी वजह?
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया। इस टेस्ट मैच में भारत ने 106 रनों से जीत हासिल की। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दूसरी पारी में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच खत्म होने के बाद से शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने दूसरे टेस्ट के दौरान जब शतक जड़ा तो उन्होंने इंजेक्शन लिया था। क्या है इसके पीछे की वजह आइए जानते हैं-
शुभमन गिल ने लगाया इंजेक्शन, क्या है वजह?
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल को फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद भी वे तीसरे दिन पिच पर उतरे और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। लेकिन मैच के चौथे दिन शुभमन गिल मैदान पर नही उतरे।
उंगली में गिल को लगी चोट
विशाखापट्टनम टेस्ट में 106 रनों से जीत के बाद शुभमन गिल ने बताया कि मैच के दौरान उन्हें उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद से उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। दर्ज को कम करने के लिए गिल को इंजेक्शन लेना पड़ा। हालांकि शुभमन गिल की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा सिर दर्द बन सकती है।
Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों को पहले ही चोट लग चुकी है। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा। ऐसे में टीम के लिए शुभमन गिल की चोट तीसरे टेस्ट मुकाबले के लिए बड़ा सिर दर्द बन सकती है। शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। गिल लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर उन्हें अपनी दावेदारी मजबूत की थी।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर टीम इंडिया ने WTC Point table पर लगाई लंबी छलांग, इन टीमों को पछाड़ा - Republic Bharat