Women's T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया का एकछत्र राज, इंग्लैंड-कीवी भी चैंपियन; टीम इंडिया कहां? देखें महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं की List

Women's T20 WC Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का एकछत्र राज रहा है। भारत एक बार उपविजेता रहा है।

England vs Australia Final ICC Womens T20 World Cup 2026
Women's T20 WC Winners: 2009 से अब तक की सभी चैंपियन टीमें; देखें भारत का रिकॉर्ड | Image: ICC

Women's T20 WC Final: रविवार, 5 जून को महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है। टी20 विश्व कप में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया ही रही है। इसके अलावा, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड 1-1 बार चैंपियन बनी हैं। वहीं, भारतीय महिला टीम बस एक बार साल 2020 में उपविजेता टीम रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने छह बार खिताब जीता

महिला टी20 विश्व कप में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। उसने एक बार नहीं, बल्कि 6 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2010 के अलावा, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में खिताब आपने कर चुकी हैं। वहीं, साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया उप-विजेता रही है।

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड 1-1 बार चैंपियन

महिला टी20 विश्व कप में अब तक हुए 9 संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का एकछत्र राज रहा है। वहीं, इंग्लैंड साल 2029 में,  वेस्टइंडीज साल 2016 में और साल 2024 में न्यूजीलैंड  खिताब आपने कर चुकी हैं। वहीं, टीम इंडिया 2020 में उप-विजेता रही थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी।

महिला T20 विश्व कप विजेता की सूची

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल कहां देखें?

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: RCB के 'चैंपियन कप्तान' के लिए उतरे इरफान पठान, सिलेक्टर्स से कर दी बड़ी मांग; टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड