अपडेटेड 14 September 2024 at 20:11 IST
Duleep Trophy: तिलक और प्रथम की शतकीय पारियों से भारत ए मजबूत स्थिति में
तिलक वर्मा और प्रथम सिंह की शतकीय पारियों से भारत ए ने शनिवार को दिलीप ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 380 रन पर घोषित की।
- खेल समाचार
- 2 min read

Duleep Trophy 2024: तिलक वर्मा और प्रथम सिंह की शतकीय पारियों से भारत ए ने शनिवार को दिलीप ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 380 रन पर घोषित कर इंडिया डी को जीत के लिए 488 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया।
तिलक ने 193 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी के दौरान नौ चौके लगाए, जबकि सलामी बल्लेबाज प्रथम ने 189 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाकर 122 रन बनाये। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
इंडिया डी के लिए भुई खेल रहे अच्छी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया डी ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 62 रन बना लिए। अथर्व तायडे खाता खोले बगैर खलील अहमद का शिकार बन गए। सलामी बल्लेबाज यश दुबे 15 और रिकी भुई 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भुई ने 52 गेंद की आक्रामक नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।
Advertisement
श्रेयस अय्यर ने पकड़ा कैच
दिन की शुरुआत में 59 रन पर बल्लेबाजी कर रहे प्रथम ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए शुरुआती सत्र में 149 गेंद में अपना शतक पूरा किया। रेलवे के 32 साल के इस बल्लेबाज को वामहस्त स्पिनर सौरभ कुमार ने कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। दूसरे छोर से तिलक वर्मा ने संयमित बल्लेबाजी जारी रखते हुए 96 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे लंच तक भारत ए ने दो विकेट पर 260 रन बना लिए थे।
Advertisement
दिन के दूसरे सत्र की शुरुआत में भारत ए ने रियान पराग (20) का विकेट गंवा दिया, लेकिन तिलक को इसके बाद शाश्वत रावत का अच्छा साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी की। रावत ने 88 गेंद की पारी में सात चौके की मदद से 64 रन बनाये। तिलक ने ऑफ स्पिनर सारांश जैन के खिलाफ गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर दो रन के साथ 177 गेंद में अपना शतक पूरा किया। तिलक का प्रथम श्रेणी में यह पांचवां शतक है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 20:11 IST