अपडेटेड 20 March 2025 at 19:11 IST

'गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा...' चहल से तलाक के तुरंत बाद धनश्री का नया VIDEO, फैंस को दिया बड़ा अपडेट

Chahal-Dhanshree Divorce: युजवेंद्र चहल से तलाक के तुरंत बाद धनश्री ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उनका नया गाना रिलीज हो चुका है।

Follow : Google News Icon  
Dhanshree verma new song release after divorce with yuzvendra chahal goes viral
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा | Image: Instagram

Yuzvendra Chahal Dhanshree Verma Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री की राहें अलग हो चुकी है। मुंबई फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को दोनों की तलाक पर मुहर लगा दी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उसके अनुसार चहल को एमिलनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे।

इस बीच सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को जब वो तलाक की सुनवाई के लिए बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे तो उनकी टी-शर्ट पर एक संदेश लिखा था। चहल के कपड़े पर लिखा था- ‘Be Your Own Sugar daddy’ यानी अपने लिए खुद ही आर्थिक सहारा बनें, किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। सोशल मीडिया पर फैंस इसे धनश्री वर्मा पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।

तलाक के बाद धनश्री का नया वीडियो

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का तलाक और उनकी टी-शर्ट पर लिखे शब्द की चर्चाएं तेज थी, तभी धनश्री का एक नया वीडियो सामने आ गया जो अब धमाल मचा रहा है। दरअसल, चहल से तलाक के तुरंत बाद धनश्री ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। मशहूर डांसर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनका नया सॉन्ग रिलीज हो चुका है।

धनश्री का नया सॉन्ग रिलीज

धनश्री टी-सीरीज के साथ वीडियो एल्बम बना रही हैं, जिसका पहला गाना गुरुवार (आज) रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने का बोल बेहद दर्दनाक है और आज ही चहल-धनश्री का तलाक भी हुआ है। धनश्री वर्मा और एक्टर इश्वाक सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस सॉन्ग के बोल हैं- और क्या देखूं मैं, अब कुछ तो बाकी नहीं, गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा, देखा जी देखा मैंने दिल का रोना देखा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर फैंस हुए इमोशनल

युजवेंद्र चहल से तलाक के तुरंत बाद धनश्री के नए गाने ने फैंस को इमोशनल कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस सॉन्ग को पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में धनश्री को धैर्य और हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

धनश्री वर्मा

4 साल बाद अलग हुए चहल-धनश्री

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में धनश्री के साथ सात फेरे लिए थे। कोरोना काल के समय दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। 4 सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों में दरार की खबरें सामने आई। आखिरकार अब चहल-धनश्री के बीच तलाक हो गया।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 में नया ट्विस्ट, 11 ओवर के बाद बदल जाएगा मैच का समीकरण, BCCI ने बनाया अनोखा नियम, दुनिया हैरान

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 March 2025 at 19:08 IST