अपडेटेड 20 March 2025 at 16:52 IST
IPL 2025 में नया ट्विस्ट, 11 ओवर के बाद बदल जाएगा मैच का समीकरण, BCCI ने बनाया अनोखा नियम, दुनिया हैरान
IPL 2025 Rules: आईपीएल 2025 के रोमांच को और बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नियम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025 Rules: इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने वाली है। दुनियाभर के फैंस अगले दो महीने तक क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। IPL का 18वां सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों का फेरबदल हुआ और वो अब नई टीम से खेलने के लिए कमर कस चुके हैं।
आईपीएल 2025 के रोमांच को और बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नियम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। ये ऐसा रूल है जो क्रिकेट में पहले कभी नहीं लागू किया गया था और यही वजह है कि दुनियाभर में इस नियम की चर्चा हो रही है।
11 ओवर बाद बदल जाएगा मैच का समीकरण!
आईपीएल 2025 में ओस के प्रभाव को कम करने के लिए बीसीसीआई ने एक नए नियम को लागू करने पर विचार-विमर्श किया है। दरअसल, आईपीएल में देखा गया है कि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। गेंद सॉफ्ट हो जाती है और गेंदबाजों को इससे मदद नहीं मिलती। बल्लेबाजों का काम आसान हो जाता है। इस दिक्कत से निपटने के लिए आईपीएल 2025 में दूसरी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।
सबसे जरूरी बात ये है कि ये नियम सिर्फ दूसरी पारी में ही लागू किया जाएगा। बीसीसीआई के इस नियम के तहत दूसरी पारी में 11 ओवर खत्म होने के बाद गेंदबाजी टीम को एक नई गेंद दी जाएगी।
Advertisement
IPL 2025 Rules: इस नियम से जुड़ी अहम बातें
- यह नियम केवल दूसरी पारी में ही लागू होगा।
- यह नियम 11वें ओवर के बाद लागू होगा।
- अंपायर यह तय करेगा कि गेंद को बदलने की आवश्यकता है या नहीं।
- गेंद को बदलने का निर्णय ओस की उपस्थिति पर आधारित होगा।
- इस नियम का दोपहर के मैचों में लागू होने की संभावना नहीं है।
लार का इस्तेमाल कर सकेंगे गेंदबाज
आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने एक और नियम में बड़ा बदलाव करने पर विचार किया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने (BCCI to Lift Ban on Saliva) का फैसला किया है। ICC ने COVID-19 महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी भी ये नियम लागू है, लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 में इस बैन को हटाने पर विचार किया है।
बता दें कि आईपीएल 2025 के सभी कप्तानों के सामने इन नियमों को पेश किया जाएगा और अगर सहमति बनी तो मेगा इवेंट में इसे लागू किया जाएगा।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 16:52 IST