IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला यह धाकड़ बल्लेबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर
चेन्नई सुपर किंग की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खबर आई है कि CSK को सीजन के बीच सबसे बड़ा झटका लगा चुका है, क्योंकि टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल 2026 में 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। अब टीम के लिए अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर म्हात्रे के बाहर होने का एलान किया।
चेन्नई ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा 'आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष की इंजरी को 6 से 8 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी।'
CSK के लिए सबसे अधिक रन बनाए
आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने अब तक के सीजन में चेन्नई के लिए 6 लीग मैच खेले। उन्होंने 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.50 की औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। इस दौरान म्हात्रे ने 2 अर्धशतक भी लगाए। आईपीएल 2026 में उनका हाई स्कोर 73 रनों का रहा। म्हात्रे अब तक चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। म्हात्रे के बाद संजू सैमसन 192 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
चेन्नई खराब दौर से गुजर रही है
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अभी तक प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा है। अभी तक हुए 6 मैचों में से चेन्नई सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है। वहीं, टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
Advertisement
CSK का आगामी आईपीएल मैच
- 23 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs CSK – मुंबई
- 26 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs CSK – अहमदाबाद
- 2 मई – CSK vs मुंबई इंडियंस – चेन्नई
- 5 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs CSK – दिल्ली
- 10 मई – CSK vs LSG – चेन्नई
- 15 मई – LSG vs CSK – लखनऊ
- 18 मई – CSK vs SRH – चेन्नई
- 21 मई – CSK vs गुजरात टाइटंस – चेन्नई