Rishabh Pant: टीम इंडिया की छीनी उप-कप्तानी और IPL में छोड़ा कैप्टन का ताज... अब आदि कैलाश पहुंच शिव भक्त बने ऋषभ पंत, Photos

Rishabh Pant: न्यूचंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ दिन पहले उत्तराखंड की हसीन वादियों पहुंचे थे। इस बीच उनकी तस्वीर और तस्वीर में दिखाई दे रही खूबसूरती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Rishabh Pant visit adi kailash uttarakhand
हसीन नजारों के बीच सुकून तलाशते दिखे पंत, तस्वीरें जीत लेंगी दिल | Image: @RishabhPant17

Rishabh Pant:  भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत कुछ समय पहले उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित पवित्र और प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने गए थे। उनकी यह यात्रा पूरी तरह गोपनीय रही। इस यात्रा के बारे में उस समय फैंस को मालूम चला, जब पंत ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ बेहतरीन और शानदार तस्वीरें शेयर की। बताया जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान पंत ने आईटीबीपी के जवानों के साथ भी समय बिताए और तस्वीरें ली।

कैलाश और ओम पर्वत पहुंचे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने निजी दौरे के दौरान व्यास घाटी में स्थित कई स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित कैलाश और ओम पर्वत का दर्शन करने भी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद घाटी में उन्होंने कुछ यादगार पल भी बिताए।

आईटीबीपी के जवानों की मुलाकात

बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत ने निजी दौरे के दौरान आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान पंत के वाहन का टायर खराब हो गया, जिसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने उनकी मदद की। इसके बाद पंत ने जवानों के साथ तस्वीरें भी ली।

अफगान टेस्ट के खिलाफ शानदार पारी

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए एकमात्र टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था। अफ़गान के खिलाफ पंत ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मैच में एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इस मैच में कप्तान गिल ने शानदार 126 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

टीम इंडिया की छीनी उप-कप्तानी और IPL में छोड़ा कैप्टन

मौजूदा समय पंत के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं रहा है। आईपीएल खत्म होने के बाद ही पंत लखनऊ की कप्तानी से पीछे हट गए। इसके बाद पंत से टेस्ट से टीम इंडिया की उप-कप्तानी भी छिन गई।   

ये भी पढ़ें: सिर टकला और आंखों में गॉगल्स... आखिर शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल को क्यों दिखाई पिस्टल? VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड