सिर टकला और आंखों में गॉगल्स... आखिर शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल को क्यों दिखाई पिस्टल? VIDEO
Chahal Gabbar Funny Video: शिखर धवन और युजवेंद्र चहल अक्सर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। दोनों के एक नए वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में 'गब्बर' चहल को 'पिस्टल' भी दिखा रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Shikhar Dhawan Yuzvendra Chahal Funny Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज 'गब्बर' यानी शिखर धवन और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर धवन और चहल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चहल कार में बैठे हैं और शिखर धवन चश्मा लगाकर चहल के पास पहुंचते हैं। इसके बाद चहल धवन को कहते हैं कि 'चश्मा लगाकर भीख मांग रहे हो', उसके बाद धवन चहल को 'पिस्टल' दिखते हैं।
क्या है शिखर-चहल के वीडियो का सच?
अगर आप इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो बता दें यह सिर्फ एक कॉमेडी वीडियो है, जिसे चहल और शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए बनाया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि धवन, चहल से भीख मांगने पहुंचते हैं और चहल उन्हें भगा देते हैं, जिसके बाद धवन पिस्टल दिखाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चहल एक कार में चश्मा लगाकर बैठे हैं और उधर से शिखर धवन आते हैं। इसके बाद चहल बोलते हैं कि 'अरे का है, चश्मा लगाकर भीख मांग रहा है, हट्टा-कट्टा आदमी है और भीख मांग रहा है, चल आगे जा दिमाग ऐसे ही खराब है।' इसके बाद शिखर धवन चहल को पिस्टल दिखाकर धमकाते हैं।
Advertisement
10 रुपये के लिए मैं ऑफिस खोल लूं वाला वीडियो
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इन दोनों खिलाड़ियों ने ऐसा कुछ किया है। मैदान के बाहर ये दोनों अक्सर ऐसी फनी रील्स बनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही युजवेंद्र चहल सड़क के किनारे भीख मांगते और धवन के 10 रुपया देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं चहल
सोशल मीडिया पर भले ही चहल काफी एक्टिव हैं, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें लंबे वक्त से मौका नहीं मिल सका है। चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला करीब 3 साल पहले अगस्त 2023 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दिए थे। चहल ने कुल मैच 14 खेले थे, जिसमें कुल विकेट 12 लिए थे।