'तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई....', भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके क्रिकेट आकाश दीप, VIDEO हुआ वायरल
Akash Deep Wedding: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच उनके शादी के फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जसमें भोजपुरी गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Akash Deep Viral Video: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनकों बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इस बीच आकाश दीप के तिलक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आकाश भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और MLC पवन सिंह के गाने 'तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाई' पर जमकर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।
भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके क्रिकेट आकाश दीप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश दीप स्टेज पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पवन सिंह के पॉपुलर गाना 'तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाई' पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस बीच इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उनके साथ कुछ दोस्त भी स्टेज पर जमकर डांस कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है आकाश दोस्तों के साथ भोजपुरी गाने पर खूब इन्जॉय कर रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं।
बिहार सरकार से DSP पद पर नियुक्त मिली
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने बिहार के दो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद आकाश दीप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद किया था।
बता दें कि आकाश दीप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं। हालांकि, कमर में चोट के कारण वे IPL 2026 सीजन से बाहर हो गए थे।
Advertisement
कब है आकाश दीप की शादी?
बता दें कि आकाश दीप का तिलक 21 जून को था। वहीं, आज 22 जून को मेहंदी की रस्म है और मंगलवार, 23 जून को हल्दी है और 24 जून को आकाश दीप शादी के बंधन में बांध जाएंगे।