T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा फैसला, महिला क्रिकेटर्स के लिए जारी की 'प्रेगनेंसी पॉलिसी', जानिए क्या है पूरा प्लान
ICC Post-Pregnancy Guidelines: प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेग्नेंसी के बाद मैदान पर वापसी को लेकर 6 स्टेज की गाइडलाइंस जारी की है।
- खेल समाचार
- 3 min read

ICC Post-Pregnancy Guidelines: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक अहम कदम उठाया है। जिस तरह से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसके चलते कई खिलाड़ी मातृत्व को अपनाने के बाद भी मैदान में वापसी कर रही हैं।
इसी को ध्यान में रखकर सोमवार, 22 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक अहम कदम उठाया है, जिसके तहत महिला खिलाड़ियों को प्रेग्नेंसी और मातृत्व के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी को आसान बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। इस नई गाइडलाइंस के माध्यम से गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और उसके बाद क्रिकेट में वापसी के दौरान बेहतर समर्थन प्राप्त कर सकेंगे।
प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC का ध्यान
महिला क्रिकेट के लगातार पेशेवर बनने और करियर के अवसरों के विस्तार के साथ, अधिक खिलाड़ी अपने खेल करियर के दौरान परिवार बसाने और बच्चे के जन्म के बाद उच्च स्तरीय क्रिकेट में वापसी करने का विकल्प चुन रही हैं। आईसीसी की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ये दिशानिर्देश इस प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं और खिलाड़ी स्वास्थ्य, कल्याण और महिला क्रिकेट के निरंतर विकास के प्रति आईसीसी की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।
ICC ने वापसी के लिए तैयार किए 6 स्टेज का मॉडल
क्रिकेट में सुरक्षित और स्थायी वापसी को बढ़ावा देने के लिए, दिशानिर्देशों में 6 स्टेज का मॉडल का ढांचा तैयार किया गया है। इसमें Ready (तैयार), Review (समीक्षा), Restore (बहाली), Recondition (फिर से फिटनेस हासिल करना), Return (वापसी) और Refine (प्रदर्शन में सुधार) जैसे चरण शामिल हैं। इस दृष्टिकोण में जन्म के बाद शीघ्र स्वस्थ होना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा, संरचित प्रशिक्षण में क्रमिक वापसी, क्रिकेट-विशिष्ट कंडीशनिंग, खेल में वापसी और खिलाड़ी के क्रिकेट वातावरण में वापस आने के बाद निरंतर निगरानी शामिल है।
Advertisement
ICC अध्यक्ष जय साह से क्या कहा?
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "महिला क्रिकेट की निरंतर वृद्धि अवसरों, समावेशन और खिलाड़ियों के जीवन और करियर के हर चरण में उनकी देखभाल पर आधारित होनी चाहिए। किसी भी खिलाड़ी को मातृत्व और अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा, " आईसीसी के 'गर्भावस्था के बाद क्रिकेट में वापसी' संबंधी दिशानिर्देश खेल जगत में अधिक सहायक और जानकारीपूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सदस्यों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करके, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महिला क्रिकेटरों को गर्भावस्था के दौरान सहायता मिले और वे आत्मविश्वास के साथ क्रिकेट में वापसी कर सकें।
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट से भी आगे निकलीं हरमनप्रीत कौर, T20 में रचा इतिहास, सुनील गावस्कर ने ऐसे जताई खुशी