वनडे में निसांका का 'डंका', फिर ठोका शतक; श्रीलंका ने 3-0 से किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ

श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में कोहराम मचाया हुआ है। निसांका ने वनडे क्रिकेट में एक और शानदार शतक जड़ा है।

Follow : Google News Icon  
Sri Lankan Cricketer Pathum Nissanka
श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका | Image: Sri Lanka Cricket

Sri Lanka Whitewashes Afghanistan after Pathum Nissanka hits Tremendous Century: इंग्लैंड (England) के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज (Test Series) में भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) अपने प्रदर्शन के साथ तहलका मचा रहे हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाड़ी वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में धमाका कर रहे हैं। 

अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) में श्रीलंकाई खिलाड़ियों (Sri Lankan Cricketers), खासतौर पर पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने जबरदस्त कोहराम मचाया है। निसांका (Nissanka) ने इस सीरीज में बल्ले के साथ ऐसा तूफान मचाया कि अफगान टीम (Afghan Team) की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। 

निसांका के बल्ले से निकला एक और शानदार शतक 

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच बुधवार, 14 फरवरी को सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया, जिसमें निसांका के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। दरअसल निसांका ने 16 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 101 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनके इस दमदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में उसका 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।

Advertisement

हश्मतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दो खिलाड़ियों के अर्धशतक के सहारे अफगानिस्तान ने 48.2 ओवर में 266 रन बनाए। जवाब में मेजबान श्रीलंका ने 35.2 ओवर में ही 267 रन बना दिए और मैच जीत लिया। निसांका के शतक के अलावा सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने भी 91 रन की शानदार पारी खेली। 

पहले मैच में जड़ा था दोहरा शतक 

Advertisement

बता दें कि 25 साल के पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 20 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 139 गेंदों पर 210 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत निसांका ने इतिहास रचा था। दरअसल वो श्रीलंका के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले और इकलौते क्रिकेटर बने थे। 

ये भी पढ़ें- रोहित का विकेट लेने वाला इंग्लिश गेंदबाज तीसरे टेस्ट से बाहर, यहां देखें इंग्लैंड की प्लेइंग-11

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड