रोहित का विकेट लेने वाला इंग्लिश गेंदबाज तीसरे टेस्ट से बाहर, यहां देखें इंग्लैंड की प्लेइंग-11

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। शोएब बशीर बाहर हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
England Spinner Shoaib Bashir & Rohit Sharma
इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर और रोहित शर्मा | Image: BCCI

England's Playing 11 Announced for 3rd Test Against India, Mark Wood Replace Shoaib Bashir: विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma), मौजूदा दौर में भारत (India) के ही नहीं, बल्कि दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स (Legend Cricketers) में शुमार हैं। इन दोनों के साथ खेलना ही हर खिलाड़ी के सम्मान की बात है और अगर किसी को इनका विकेट (Wicket) मिल जाए तो उसके लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। 

इंग्लैंड (England) के ऐसे ही युवा गेंदबाज शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को ये सफलता हासिल हुई है। 20 साल के इस नौजवान को भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए इंग्लैंड टीम (England) में चुना गया है। सीरीज के दूसरे ही मैच में बशीर ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया। दरअसल बशीर ने विशाखापटनम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट (Rohit Sharma) लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

इंग्लैंड ने किया टीम में बदलाव 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार, 15 फरवरी से राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बदलाव किया गया है। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। वुड को ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह एकादश में शामिल किया गया है।

Advertisement

हैदराबाद टेस्ट में इकलौते तेज गेंदबाज थे

बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत मिली थी और इस मैच में वुड ही इंग्लैंड की ओर से इकलौते तेज गेंदबाज थे, हालांकि उस मैच में वुड को एक भी विकेट नहीं मिला था। वुड के साथ इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो तेज गेंदबाज हो जाएंगे, क्योंकि टीम में जेम्स एंडरसन भी मौजूद हैं, जिन्होंने विशाखापटनम में दूसरे टेस्ट में 5 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।

Advertisement

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन। 

ये भी पढ़ें- ‘उसने शानदार विकेटकीपिंग की, लेकिन…’विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत पर पार्थिव पटेल ने कह दी बड़ी बात

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड