अपडेटेड 19 January 2024 at 20:30 IST
Shikhar Dhawan ने पाकिस्तान के नखरैल खिलाड़ी Rizwan के लिए मजे, कुछ यूं खोली पोल
भारतीय अनुभवी क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने पाकिस्तान के नखरैल खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की पोल खोली है। धवन ने सोशल मीडिया पर रिजवान को एक्सपोज किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shikhar Dhawan Expose Mohammar Rizwan: भारत (India) में हुए 2023 वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की काफी थू-थू हुई। क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने काफी विवाद खड़ा किया। फिर चाहे बात हमास का समर्थन करने की हो या फिर मैदान पर क्रैंप आने का नखरा करने की। वर्ल्ड कप के 2 महीने बाद फिर रिजवान (Rizwan) चर्चा में है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ एक मैच में रिजवान ने चालाकी की कोशिश की है, और इस बार उनकी चालाकी पकड़ी गई है।
रिजवान की इस चालाकी को भारतीय दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी पकड़ा है। धवन ने रिजवान के मजे लेते हुए उन्हें सबके सामने एक्सपोज किया है। धवन ने सोशल मीडिया पर रिजवान की पोल खोली है। धवन ने अपने अंदाज में रिजवान के मजे लिए हैं।
धवन ने यूं खोली रिजवान की पोल
भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने सोशल मीडिया के जरिए मोहम्मद रिजवान की चालाकी को सबके सामने रखा है। दरअसल Rizwan ने बुधवान, 17 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में शॉर्ट रन लिया था। रिजवान के हाथ से बल्ला छूट गया था और वो बिना बैट के भागते हुए रन ले रहे थे, लेकिन उन्होंने एक रन शॉर्ट लिया था। धवन ने अब इसी शॉर्ट रन के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है- कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी।
Advertisement
धवन की ओर से शेयर किए गए इस फोटो में साफ दिख रहा है कि रिजवान का हाथ क्रीज को नहीं छू रहा है और ये शॉर्ट रन है।
पाकिस्तान के खिलाफ धवन का रिकॉर्ड
Advertisement
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें 416 रन बनाए हैं। 114 रन धवन का हाइएस्ट स्कोर है। धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। धवन काफी समय से भारत के लिए नहीं खेले हैं। वो हाल ही में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 20:30 IST