मैदान पर GF माहिका शर्मा संग रोमांटिक होना हार्दिक पांड्या को पड़ा भारी, पुणे में शिकायत दर्ज, जानिए कैसे-कैसे लगाए गए हैं आरोप?

Complaint against Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुणे में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है और उन पर कार्रवाई की मांग की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardik pandya with Girlfriend Mahieka Sharma
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या | Image: X

Hardik Pandya news: टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर को जीत का जश्न मनाते हुए मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक होना भारी पड़ गया। पुणे में हार्दिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और FIR की मांग की गई। इसमें उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में क्या लगाए गए आरोप?

शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है। वकील वाजिद खान ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में जश्न के दौरान यह घटना हुई। हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट और मैदान पर जश्न मनाते समय अनुचित व्यवहार किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगे के साथ ऐसा व्यवहार कानून का उल्लंघन माना जा सकता है।

शिकायतकर्ता वकील ने इस मामले की जांच कर संबंधित कानूनों में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे।

Advertisement

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत की जीत के बाद देश के कोने-कोने में जश्न मनना शुरू हो गया। वहीं, मैदान पर भी सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए।

मैदान पर माहिका संग रोमांटिक हुए हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने भी इस जीत को जमकर सेलिब्रेट किया। वो इस दौरान मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक होते नजर आए। हार्दिक ने उन्हें किस भी किया। हद तब पार हो गई, जब बीच ग्राउंड पर बने स्टेज पर क्रिकेटर खुद तो लेटे ही, साथ ही माहिका को भी लेटा दिया। हार्दिक की यह हरकत लोगों को जरा भी रास नहीं आई और इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जाने लगा।

Advertisement

बात टी-20 वर्ल्ड कप की करें तो हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट भी झटके थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से IPL का आगाज, RCB के मैच से होगी शुरुआत, शेड्यूल जारी; जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड