अपडेटेड 11 March 2026 at 21:33 IST

IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से IPL का आगाज, RCB के मैच से होगी शुरुआत, शेड्यूल जारी; जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IPL 2026 Schedule: IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। हालांकि, अभी सिर्फ 15 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। IPL का आगाज 28 मार्च से होगा। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 Schedule
IPL 2026 Schedule | Image: ani

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के19वें एडिशन की शुरूआत 28 मार्च से होगी। BCCI ने बुधवार को आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी किया। हालांकि फिलहाल सिर्फ पहले चरण के कार्यक्रम जारी किए गए हैं। जहां पहला मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछली विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।

15 दिन के शेड्यूल का ऐलान 

BCCI ने अभी सिर्फ 15 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। इसके तहत पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें दो डबल हेडर मुकाबले भी हैं, जिसका पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा डबल हेडर 5 अप्रैल को खेला जाएगा। 

कार्यक्रम की घोषणा में देरी के कारण

बता दें, जारी कार्यक्रम के अनुसार, IPL 2026 के आगे के शेड्यूल का ऐलान देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों के सामने आने के बाद किया जाएगा। भारत के पांच राज्यों में चुनाव होने है, जिसके तारीखों का ऐलान अप्रैल में होना है। इसके कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई।

कब, कहां, किससे, किसका मैच?

IPL 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहले मैच के बाद मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 मार्च को खेलेगी। इसके बाद 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुवाहाटी में होगी, जबकि 31 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से होगा। 

Advertisement

शुरुआती शेड्यूल के अनुसार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी और टूर्नामेंट के पहले 5 दिनों के भीतर सभी 10 टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल लेंगी। 15 दिनों के इस शुरुआती चरण में कुल 10 वेन्यू पर मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कोलकाता और गुवाहाटी में सर्वाधिक 3-3 मुकाबले खेले जाने तय हैं।

ये भी  पढ़ें:  ICC Rankings: संजू-ईशान की लंबी छलांग, लेकिन इस स्टार बॉलर की बादशाहत खत्म; वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कहां? LIST

Advertisement

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 19:42 IST