अपडेटेड 11 March 2026 at 10:37 IST

Rinku Singh: 'पिता को खोने के बाद...', कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Coach Gautam Gambhir said a big thing about Rinku Singh
कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह को लेकर कही बड़ी बात | Image: X/ANI

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए बीते दिनों बेहद मुश्किल भरा रहा हैं। उनके पिता खानचंद सिंह का कैंसर की वजह से हाल ही में निधन हो गया, लेकिन इसके बावजूद रिंकू ने टीम इंडिया के साथ जुड़कर देश के लिए खेलने का जज्बा दिखाया। अब उनके देश के लिए इस बलिदान पर हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ी बात कही है। गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह की हिम्मत की जमकर सराहना की है।

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन होना उनके के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और टीम को वापस से जाकर जॉइन किया था। पिता को अंतिम विदाई देने के बाद रिंकू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले के लिए फिर से टीम को जॉइन किया था। पूरी टीम इंडिया ने इस दुख की घड़ी में उनका हौसला बढ़ाया था। अब कोच गौतम गंभीर ने उनके इस जज्बे  की प्रशंसा की है।

देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए-गौतम गंंभीर

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, "पिता को खोने के बाद टीम में शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, जैसा कि रिंकू सिंह ने किया। मेरी नजर में कोई भी इंसान कभी कम नहीं समझा जाएगा। देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए।"

रिंकू सिंह ने पिता की याद में लिखा भावुक पोस्ट

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता ने नाम एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा, जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। विश्व कप जीतने के उन्होंने अपने पिता के निधन पर पहली कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया दी है। रिंकू सिंह ने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था।'

Advertisement

इस भावुक पोस्ट में आगे लिखा है- 'अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा, बहुत ज्यादा।' रिंकू सिंह के पिता का सपना था कि उनका बेटा विश्व कप जीतकर घर लौटे। बेटे ने उनका सपना तो पूरा कर दिया मगर नियति को शायद कुछ और मंजूर था।

 कैंसर की वजह से खानचंद सिंह का निधन

बता दें कि रिंकू के पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह ने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और इसके तुरंत बाद टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए टीम में वापस लौट आए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पिता को लगाया गले, मां को चूमा... वर्ल्ड कप जीत के हीरो सैमसन हुए भावुक
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 10:37 IST