3 ओवर में दो मेडन, 4 रन और 9 विकेट... 21 साल की इस प्लेयर ने T-20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, क्रिकेट वर्ल्‍ड कोई नहीं कर सका आज तक

Laura Cardoso 9 Wickets: ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

Follow : Google News Icon  
Brazil pacer Laura Cardoso 9 Wickets
Brazil pacer Laura Cardoso 9 Wickets | Image: ANI

Brazil Bowler Laura Cardoso 9 Wickets World Record: टी-20 क्रिकेट में जहां एक तरफ बल्लेबाज रनों की बरसात करते हैं, वहीं ब्राजील की एक युवा लड़की ने अपनी गेंदबाजी से ऐसी तबाही मचाई कि रिकॉर्ड बुक के सारे पन्ने छोटे पड़ गए। 9 अप्रैल 2026 को बोत्सवाना में खेले गए एक मुकाबले में लौरा कार्डोसो ने वह कर दिखाया जो आज तक दुनिया का कोई भी महान गेंदबाज तक नहीं कर पाया। 

लौरा ने लेसोथो के खिलाफ मैच में अकेले 9 विकेट चटकाए, जो महिला क्रिकेट समेत पुरुष क्रिकेट के इतिहास में भी अब तक का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का आंकड़ा (Best Bowling Figures) है।

तीन ओवर का स्पैल में चटकाए 9 विकेट

लौरा की गेंदबाजी का खौफ ऐसा था कि विपक्षी टीम के पास उनके आगे टिकने का कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें से 2 ओवर मेडन रहे और मात्र 4 रन खर्च किए। अपने दूसरे ही ओवर में उन्होंने हैट्रिक लेकर सनसनी फैला दी। इसके बाद चौथे ओवर में उन्होंने 4 विकेट लिए और छठे ओवर में 2 और शिकार कर अपने विकेटों की संख्या 9 तक पहुंचा दी। लेसोथो की पूरी टीम महज 13 रनों पर ढेर हो गई और ब्राजील ने यह मैच 189 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

कौन हैं लौरा कार्डोसो? 

बता दें, महज 21 साल की लौरा की कहानी भी काफी दिलचस्प है। 28 मार्च 2005 को जन्मी लौरा बचपन में वॉलीबॉल की खिलाड़ी बनना चाहती थीं, लेकिन 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना रास्ता बदला और हाथ में क्रिकेट बॉल थाम ली। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ब्राजील क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 14 साल की उम्र में ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे दिया था। उन्होंने 2021 में अमेरिका के खिलाफ अपना डेब्यू किया और आज वे ब्राजील क्रिकेट की 'पोस्टर गर्ल' बन चुकी हैं।

Advertisement

तोड़ दिया भूटान के सोनम येशे का रिकॉर्ड

लौरा ने इस प्रदर्शन के साथ ही भूटान के सोनम येशे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2025 में म्यांमार के खिलाफ 8 विकेट लिए थे। लौरा अबतक खेले 48 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 55 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट अब केवल बड़े देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्राजील जैसे फुटबॉल प्रेमी देश में भी क्रिकेट के नए सितारे जन्म ले रहे हैं। 

T-20I में बेस्ट बॉलिंग फिगर

बता दें, इस मैच के बाद बेस्ट बॉलिंग फिगर में लौरा कार्डोसो का नाम टॉप पर आ गया है, क्योंकि उन्होंने ब्राजील की ओर से खेलते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में लेसोथो के खिलाफ मात्र 4 रन देकर 9 विकेट अपने नाम कर लिए। इसके बाद भूटान की सोनम येशे का नाम है, जिन्होंने 2025 में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर आर रोहमलिया हैं, जो इंडोनेशिया के लिए खेलते हैं, उन्होंने साल 2024 में मंगोलिया के खिलाफ बिना एक भी रन दिए 7 विकेट झटके थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Air India: हवा में ही बंद हो गया एअर इंडिया विमान का इंजन, पायलट बोला- 'PAN PAN' तो मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे यात्री

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड