Air India: हवा में ही बंद हो गया एअर इंडिया विमान का इंजन, पायलट बोला- 'PAN PAN' तो मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे यात्री

Mumbai-Bengaluru Air India Flight PAN PAN Call: Airbus A320 Neo ने उड़ान भरने के सिर्फ 20 मिनट बाद ही मुंबई में वापसी कर ली, क्योंकि टेकऑफ के दौरान चिंगारियां निकलने और जोरदार आवाज आने की रिपोर्ट मिली थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Pilot PAN PAN Call
Air India Pilot PAN PAN Call | Image: Republic

Mumbai-Bengaluru Air India Flight PAN PAN Call: मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2812 के यात्रियों के लिए गुरुवार को एक भयानक घटना होते-होते बची। दरअसल, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद जब विमान हवा में था, तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इस तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने तुरंत रेडियो पर 'PAN PAN' का अर्जेंट कॉल किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इंजन से आई धमाके की आवाज 

सूत्रों के मुताबिक, यह डरावना वाकया उस समय हुआ जब Airbus A320 Neo विमान ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा था। तभी इंजन से अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज आई और चिंगारियां निकलती देखी गईं। 

विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से तड़के 2:15 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन इस तकनीकी खराबी की वजह से इसे महज 20 मिनट के भीतर यानी 2:35 बजे वापस सुरक्षित रूप से मुंबई उतार लिया गया। गनीमत रही कि विमान के सुरक्षित लैंड हो  गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

अहमदबाद हादसे की यादें हुईं ताजा

हवा में हुई इस इमरजेंसी ने लोगों के जेहन में पिछले साल हुई उस भयावह दुर्घटना की यादें ताजा कर दीं, जिसमें एअर इंडिया की फ्लाइट 171 क्रैश हो गई थी। गुजरात से लंदन जा रही उस फ्लाइट के साथ हुए हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। 

Advertisement

यही वजह है कि जैसे ही इस विमान के इंजन में खराबी की खबर फैली, एयरपोर्ट और विमान के भीतर हड़कंप मच गया। हालांकि, इस बार पायलट की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

यात्रियों के लिए किया गया वैकल्पिक इंतजाम

इस पूरी घटना पर बयान जारी करते हुए एअर इंडिया ने बताया कि 9 अप्रैल को हुई इस तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षा मानकों (SOP) को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई बुला लिया गया था। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। 

Advertisement

कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है, इसलिए प्रभावित लोगों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए जल्द ही दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। फिलहाल खराब हुए विमान की बारीकी से तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी के असली कारणों का पता लगाया जा सके। 

ये भी पढ़ें:  Mumbai Airport Fire: मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के अंदर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड