अपडेटेड 7 July 2024 at 14:03 IST

MS Dhoni के जन्मदिन पर रांची में जश्न,पत्नी साक्षी ने आधी रात को कटवाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रांची में फैंस ने केक काटा।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday | Image: ANI/Instagram

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रविवार 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके होम टाउन रांची में जश्न का माहौल है। फैंस उनके घर के बाहर केक काटकर जश्न मना रहे हैं तो शहर के क्रिकेट एकेडमी में भी माही का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है।

धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ आधी रात को केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरूआत की। साक्षी ने अपने पति के लिए देर रात सरप्राइज प्लान किया। इस सेलिब्रेशन की वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। रात 12 बजे ही धोनी के केक काटते हुए वीडिया साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

साक्षी ने यूं मनाया माही का जन्मदिन

 

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम जो वीडियो शेयर किया है उसमें माही केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी सबसे पहले केक साक्षी को खिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साक्षी ने भी मजाकिया अंदाज में धोनी के पैर भी छुए। कैप्टन कुल भी अपने पत्नी को दिल खोलकर आर्शिवाद देते नजर आए।

माही के बर्थडे पर रांची में जश्न
 

वहीं, माही के जन्मदिन पर उनके होम टाउन रांची में भी जश्न का माहौल। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 43वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों ने उनके घर के पास केक काटा। केक पर माही की जर्सी बनी है और उस पर नंबर 7 लिखा है। रांची में धोनी के जन्मदिन पर जश्न का माहौल है।

Advertisement

धोनी के नाम पर ये उपलब्धियां

बता दें कि टीम इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान एम एस धोनी का जन्म आज ही के दिन 7 जुलाई 1981 को रांची शहर में हुआ था। माही के कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी पूरे वर्ल्ड में एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीते हैं। माही और  कैप्टन कुल के नाम से फेमस धोनी कभी अपने लंबे-लबे बालों के लिए भी चर्चा में रहते थे।

यह भी पढ़ें: BREAKING: BCCI सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को लेकर फिर की बड़ी भविष्यवाणी
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 13:57 IST