DSP सिराज ने निकाली बेन स्टोक्स की हेकड़ी, आउट होने के बाद खोया आपा, बैट हवा में उछाला और फिर... VIDEO वायरल
India vs England: हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी तो की थी, लेकिन उनके खाते में विकेट नहीं आई। तीसरे दिन किस्मत ने DSP साहब का साथ दिया और उन्होंने इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर बेन स्टोक्स को ही अपना पहला शिकार बना लिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mohammed Siraj Takes Ben Stokes Wicket: भारत के खिलाफ टेस्ट में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सीरीज से पहले बैजबॉल के नाम पर शोर मचाने वाले स्टोक्स हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान को अपनी जाल में फंसाया।
डीएसपी सिराज की गेंद पर आउट होने के बाद बेन स्टोक्स झल्ला उठे। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के कप्तान भारत के खिलाफ पिछले कुछ मैचों से बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने पिछले 10 पारियों में एक बार भी 50 का आंकड़ा नहीं क्रॉस किया है।
DSP सिराज ने बेन स्टोक्स को फंसाया
हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी तो की थी, लेकिन उनके खाते में विकेट नहीं आई। तीसरे दिन किस्मत ने DSP साहब का साथ दिया और उन्होंने इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर बेन स्टोक्स को ही अपना पहला शिकार बना लिया। ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर शॉट लेंथ गेंद को छेड़ने के चक्कर में स्टोक्स विकेट कीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 20 रन बनाए।
आउट होने के बाद स्टोक्स ने खोया आपा
मोहम्मद सिराज का शिकार बनने के बाद इंग्लिश कप्तान अपने गुस्से को काबू नहीं कर सके। उन्होंने हवा में बल्ला उछाला और जोर से चिल्लाए। सिराज ने भी उन्हें आंखें दिखाई, लेकिन स्टोक्स खुद से इतने निराश थे कि उन्होंने भारतीय गेंदबाज की तरफ देखा ही नहीं। बेन स्टोक्स खुद को कोसते हुए पवेलियन लौट गए।
Advertisement
हैरी ब्रूक ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल अभी जारी है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक टीम इंडिया के लिए खतरा बन रहे हैं। दूसरे दिन जब वो शून्य पर थे जब जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया, लेकिन वो नो बॉल थी। आखिरी अपडेट मिलने तक हैरी ब्रूक ने 70 रन बना लिए हैं। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट का पतन जारी है। भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 350 रन बना लिए हैं।
इसे भी पढ़ें: गेंद बदलो... अंपायर ने ठुकराई मांग तो ऋषभ पंत हुए आगबबूला, गुस्से में जो किया वो पड़ सकता है महंगा, VIDEO