अपडेटेड 25 October 2024 at 21:13 IST
'दादागिरी करते थे सहवाग', 7 साल बाद मैक्सवेल का सनसनीखेज खुलासा; IPL से पहले बवाल मचना तय
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने आगामी IPL सीजन से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग पर ऐसा खुलासा किया है, जिससे बवाल मचना तय है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Glenn Maxwell Sensational Revelation on Virender Sehwag: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के आगामी सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है, इसे लेकर भी फैंस काफी बेसब्र हैं, लेकिन इन सबके बीच खलबली मचाने वाली जानकारी सामने आई है।
क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम और ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) पर सनसनीखेज खुलासा किया है। मैक्सवेल (Maxwell) ने 7 साल बाद ऐसा खुलासा किया है, जिससे IPL 2025 से पहले बवाल मचना तय है।
मैक्सवेल ने अपनी किताब ‘द शोमैन’ में किए खुलासे
ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के स्टार ऑलराउंडर इस वक्त ब्रेक पर हैं और इस दौरान उनकी किताब द शोमैन लॉन्च हुई है, जिसमें मैक्सवेल (Maxwell) ने काफी कुछ लिखा है। इसी किताब में मैक्सवेल (Maxwell) ने पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) से लेकर भारत तक बवाल मच गया है। दरअसल मैक्सवेल (Maxwell) ने उनके और सहवाग (Sehwag) के रिश्ते खराब होने के पीछे की सारी कहानी बताई है।
Advertisement
IPL 2017 में खराब हुआ सहवाग-मैक्सवेल का रिश्ता
मैक्सवेल (Maxwell) ने अपनी किताब पर बात करते हुए बताया कि कैसे 2017 IPL में उनके और सहवाग (Sehwag) के रिश्ते खराब हो गए थे। ऐसा क्यों हुआ? मैक्सवेल ने डिटेल में इसकी वजह बताई है। मैक्सवेल (Maxwell) के मुताबिक सहवाग (Sehwag) ने पंजाब किंग्स (उस समय किंग्स इलेवन पंजाब) के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार उन्हें ठहराया। मैक्सवेल (Maxwell) ने ये भी कहा कि सिर्फ सहवाग ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के फैसले लेते थे, जबकि वो टीम के हेड कोच नहीं थे। मैक्सवेल (Maxwell) का दावा है कि सहवाग ने उन्हें सबके सामने एक निराशा बताया था।
Advertisement
पंजाब किंग्स के साथ मैक्सवेल का सफर
बता दें कि 36 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (उस दिल्ली डेयरडेविल्स) अपना IPL डेब्यू किया था। मैक्सवेल 2014 में पंजाब किंग्स से जुड़े थे और 2017 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले, लेकिन इसके बाद उन्होंने प्रीति जिंटा के सह-स्वामित्व वाली इस टीम का साथ छोड़ दिया, जिसकी वजह अब 7 साल बाद मैक्सवेल (Maxwell) ने अपनी किताब के जरिए बताई है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 25 October 2024 at 21:13 IST