अपडेटेड 16 March 2026 at 14:57 IST
Arjun Tendulkar: शादी के तुरंत बाद अर्जुन तेंदुलकर पत्नी सानिया चंडोक संग क्यों पहुंचे लखनऊ? VIDEO
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को ही सानिया चंडोक से शादी रचाई है। न्यूली वेड कपल हाल ही में लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को ही सानिया चंडोक से शादी रचाई है। शादी के बाद उन्हें पहली बार अपनी वाइफ के साथ स्पॉट किया गया। न्यूली वेड कपल हाल ही में लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया था जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में ही मराठी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। इस जश्न में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए।
लखनऊ पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी एक-एक करके उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंच रहे हैं। हाल ही में दूल्हा बने अर्जुन तेंदुलकर को भी अपनी पत्नी सानिया चंडोक के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो रविवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी वाइफ सानिया चंडोक चलती नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर अर्जुन ने कुछ फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
Advertisement
IPL 2026 की तैयारी में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स
बता दें कि तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी आवेश खान, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शीन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह और प्रिन्स यादव के साथ लखनऊ पहुंचते देखा गया था। सभी खिलाड़ियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, गेंदबाज मोहम्मद शमी, आयुष बदौनी, फील्डिंग कोच भरत अरुण सोमवार को शहर में अपनी टीम से जुड़ने वाले हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। ये मैच LSG अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में खेलेगी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 14:57 IST