
Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव ने वंशिका की मांग में भरा सिंदूर, तो भावुक हो गईं दुल्हनिया
Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचा ली है। कपल ने देहरादून के मसूरी में सात फेरे लिए हैं जिसकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा से शादी कर ली है। मसूरी में हुए उनकी शादी के जश्न में क्रिकेट जगत के भी कई खिलाड़ियों को शिरकत करते देखा गया था।
Image: @kuldeep_18/instagram
कुलदीप यादव ने अब सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी दुल्हनिया वंशिका चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।
Image: @kuldeep_18/instagramAdvertisement
पहली फोटो में कुलदीप यादव और वंशिका वरमाला सेरेमनी के बाद हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो कपल एंट्री की है जिसमें कुलदीप अपनी पत्नी का हाथ थामे दिखाई दिए।
Image: @kuldeep_18/instagram
तीसरी फोटो आपका दिल छू लेगी जिसमें दूल्हे राजा कुलदीप यादव को वंशिका की मांग में सिंदूर भरते देखा जा सकता है जबकि ब्राइड इस खूबसूरत पल में भावुक हो जाती हैं।
Image: @kuldeep_18/instagramAdvertisement
एक फोटो में कुलदीप और वंशिका किसी बात पर खिलखिलाते हुए दिख रहे हैं तो अन्य फोटो में दोनों ने हाथ पकड़ा हुआ है। इस फोटो में वंशिका की मिनिमल मेहंदी की झलक दिख रही है।
Image: @kuldeep_18/instagram
आखिरी फोटो कुलदीप और वंशिका के ब्राइडल फोटोशूट की है जिसमें क्रिकेटर ने अपनी दुल्हनिया को कमर से पकड़ा हुआ था। उन्होंने अपने सबसे खास दिन की झलक शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारा फॉरएवर शुरू हुआ’।
Image: @kuldeep_18/instagram