अपडेटेड 20 January 2024 at 14:06 IST

Sania Mirza से तलाक की अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने किया तीसरा निकाह, कौन हैं उनकी पत्नी

Shoaib Malik Wedding: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Shoaib Malik Wedding
शोएब मलिक की शादी | Image: instagram

Shoaib Malik Wedding: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी बाद निकाह कर लिया है। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) को अपना नया हमसफर चुना है। 

उन्होंने अपने निकाह की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। उनके निकाह का पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “अल्हम्दुलिल्लाह… और हमने तुम्हें जोड़े में पैदा किया है”।

शोएब मलिक ने की तीसरी शादी

जैसे ही क्रिकेटर ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर कीं, उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां फैंस ने उन्हें जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए बधाई दी, वहीं बहुत से लोग कन्फ्यूज नजर आए। अभी सानिया और शोएब के तलाक की अफवाहें साफ भी नहीं हुई थीं कि इस बीच मलिक ने अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें पोस्ट कर सबको चौंका दिया है।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

कौन हैं शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद?

सना जावेद एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई हिट ड्रामा और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और कुछ विज्ञापनों में नजर आई थीं, फिर उन्होंने 2012 में अपना टीवी डेब्यू किया और ‘प्यारे अफजल’ सीरीज में अहम रोल निभाया था। 2017 में सना जावेद ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा जिसके बाद उनकी लोकप्रियता को और चार चांद लग गए। बता दें कि सना भी तलाकशुदा हैं।

Advertisement

जब सानिया मिर्जा ने किया तलाक को लेकर पोस्ट

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें लंबे समय से मीडिया के गलियारों में छाई हुई थी। कुछ दिन पहले सानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट भी किया था जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई। 

उन्होंने लिखा था- “शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कर्ज में डूबना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कम्युनिकेशन मुश्किल है। कम्युनिकेशन न करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः तो नहीं हुआ Arjun Kapoor-Malaika Arora का ब्रेकअप?
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 12:04 IST