तो नहीं हुआ Arjun Kapoor-Malaika Arora का ब्रेकअप? अफवाहों के बीच VIDEO VIRAL
Arjun Kapoor and Malaika Arora: अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अमृता अरोड़ा के घर जाते दिख रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Kapoor and Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। इस बीच, एक नया वीडियो सामने आया है जो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अमृता अरोड़ा के घर जाते दिख रहे हैं। ये वीडियो शुक्रवार की शाम का है। दोनों को एक ही कार में डिनर पर जाते स्पॉट किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर मानो विराम लग गया हो।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हुए स्पॉट
कपल को शुक्रवार की शाम को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को काफी समय बाद एक साथ देखा गया। दोनों अमृता अरोड़ा के घर गए थे जहां मलाइका ने वाइट आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग ब्लेजर के साथ पूरा किया। वहीं इश्कजादे स्टार ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। दोनों को उनकी कार में एक साथ देख पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया ब्रेकअप?
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों कभी सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाने से नहीं चूकते। हालांकि, बीते कुछ हफ्तों से दोनों ने एक दूसरे को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई पोस्ट नहीं किया था। वहीं, दोनों हॉलीडे सीजन में भी अपनी अपनी बहनों के साथ वेकेशन पर गए जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है और उनके रास्ते हमेशा के लिए जुदा हो गए हैं।
Advertisement
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि ये सारा मामला शादी को लेकर बिगड़ा है। यानि इनमें से एक शादी करने या कमिटमेंट देने के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, ये नया वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। अभी कुछ दिनों पहले कपल ने अपने किसी करीबी की शादी भी अटेंड की थी। इवेंट से उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।