आयरलैंड से शर्मनाक हार और सूर्यवंशी के न खेलाने पर बढ़ा बवाल, कैप्टन श्रेयस अय्यर के साथ आए पूर्व IPL स्टार तो गावस्कर की दो टूक- वैभव को उतारो...
आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में टीम इंडिया की 0-2 की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न करवाए जाने पर हर जगह सवाल उठ रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू और सुनील गावस्कर ने अलग-अलग ही राय दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ambati Rayudu on Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर हर किसी को इंतजार है। फैंस को यह उम्मीद थी कि वो आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन उन्हें दोनों मुकाबले में जगह नहीं मिली।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार के बाद वैभव को डेब्यू न करवाए जाने पर हर जगह सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय बैटर अंबाती रायडू ने इस बहस में एक अलग राय दी है, जिसके बाद क्रिकेट जगह में हड़कंप मच गया है। उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में टीम इंडिया मैनेजमैंट को संजू और अभिषेक ने साथ ही बने रहना चाहिए। वहीं, सुनील गावस्कर ने भी एक अलग राय दी है।
'वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू न करना सही'
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू नहीं होने लेकर अंबाती रायडू ने सही बताया है। दरअसल, एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रायडू ने कहा 'उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला पूरी तरह सही था, क्योंकि उनके लिए यह सीखने का दौर साबित होगा।'
आगे उन्होंने कहा 'मैनेजमेंट ने बिल्कुल सही कदम लिया। वैभव के लिए ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना, टीम में खेलने के लिए जरूरी बारिकियों को और अपने रोल को समझने का अच्छा समय है। जब उन्हें मौका मिलेगा तो वो मैदान पर अच्छे से तैयार होकर आएंगे।'
Advertisement
टीम को संजू और अभिषेक के बने रहना चाहिए
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों मैच में संजू सैमसन फ्लॉप रहे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में वो भी फ्लॉप रहे थे। हालांकि, इस बीच अंबाती रायडू का मानना है की टीम मैनेजमेंट को अभी संजू और अभिषेक के साथ बने रहना चाहिए। वैभव को लेकर अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। हालांकि, वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को पहले टी20 मुकाबले में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड पुरुष टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20, 01 जुलाई, बजेरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
- दूसरा टी20, 04 जुलाई, बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- तीसरा टी20, 07 जुलाई, बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
- चौथा टी20, 09 जुलाई, बजेसीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
- पांचवां टी20, 11 जुलाई, बजेयूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन