Ireland Head Coach: आयरलैंड क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: भारत को हराने के बाद कोच ने अचानक दिया इस्तीफा, फैंस हैरान
Ireland Head Coach: टीम इंडिया के खिलाफ शानदार और ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ireland Head Coach: रविवार, 28 जून को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया। आयरलैंड के लिए यह पहला मौका था जब टीम इंडिया को न सिर्फ हराया बल्कि सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। यह आयरलैंड द्वारा भारत पर किसी भी फॉर्मेट पहली सीरीज जीत है।
आयरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतकर इतिहास तो रच दिया, लेकिन सीरीज जीतने के एक दिन बाद ही आयरलैंड को तगड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच हेनरिक मलान (Heinrich Malan) ने कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा देने देकर सभी को चौंका दिया है।
हेनरिक मलान ने क्या कहा?
हेड कोच से इस्तीफा देने के बाद हेनरिक मलान ने कहा 'इन खिलाड़ियों, स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। मेरे परिवार और मुझे यहां रहने का एक शानदार अनुभव मिला है, और हम आयरिश क्रिकेट में बिताए अपने समय को बड़े स्नेह से याद करेंगे।'
आगे उन्होंने कहा 'मैदान पर हम मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घर पर ऐतिहासिक टी20 श्रृंखला जीत और पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने और हराने की हमारी लगातार क्षमता के माध्यम से टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर बहुत गर्व के साथ पीछे मुड़कर देख सकते हैं।'
Advertisement
गैरी विल्सन बने नए कोच
हेनरिक मलान के बाद गैरी विल्सन को आयरलैंड का नया कोच बनाया गया है। आयरलैंड ने इसकी घोषणा करते हुए कहा 'विल्सन, हेनरिक मालन की जगह लेंगे, जिन्होंने आगामी विश्व कप क्वालीफायर सत्र को लेकर हुई चर्चाओं के बाद पद छोड़ दिया है। मालन अगले महीने विल्सन के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी के दौरान टीम को सुचारू रूप से कार्यभार संभालने में मदद मिल सके।