'आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे दौरे में नहीं', संजू सैमसन के समर्थन में उतरे अजिंक्य रहाणे
जिम्बाब्वे दौरे के लिए जब भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया गया, तो संजू सैमसन का नाम नहीं था, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि उनको टीम में क्यों नहीं चुना गया। इस बीच अजिंक्य रहाणे ने भी हैरानी जताते हुए संजू का समर्थन किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार, 6 जुलाई को किया गया। इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन का नाम नहीं था, जिसके बाद कई दिग्गजों ने हैरानी जताई थी।
इस बीच भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल न किए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चयनकर्ताओं ने इस फैसले के बारे में खिलाड़ी को बता दिया होगा। इस बीच उन्होंने कहा आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे दौरे में शामिल नहीं है।
अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
दरअसल, अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए रहाणे ने सैमसन का समर्थन किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही राष्ट्रीय टीम में करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा 'उम्मीद है कि संजू सैमसन से इस बारे में कोई बातचीत हुई होगी। यह अजीब लगता है कि हमारी हालिया T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे दौरे वाली T20 टीम में शामिल नहीं किया गया।'
रहाणे की यह टिप्पणी जिम्बाब्वे T20I सीरीज़ के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद आई है। भारत के सफल ICC T20 वर्ल्ड कप अभियान में योगदान देने के बावजूद सैमसन को इस टीम में जगह नहीं मिली।
Advertisement
प्रभसिमरन सिंह को टीम में मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
23 जुलाई से सीरीज का आगाज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। भारत पहला T20 23 जुलाई को, दूसरा 25 जुलाई को और तीसरा 26 जुलाई को खेलेगा। ये सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
Advertisement
जिम्बाब्वे के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।