IND vs PAK: अब होगी सिक्सरों की बौछार! पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की हो सकती है वापसी, नेट प्रैक्टिस देख पाकिस्तान हुआ बेचैन

T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले अच्छी खबर है। ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की इंफेक्शन से उबर रहे हैं। नामीबिया मैच मिस करने के बाद कोलंबो में नेट्स में उन्होंने जोरदार प्रैक्टिस की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Abhishek Sharma back in nets ahead of T20 WC match
अभिषेक शर्मा ने नेट पर की वापसी। | Image: ANI

कोलंबो में रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। इस बड़े मैच से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। पेट की इंफेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाने वाले अभिषेक को अब ठीक होने की ओर बढ़ते देखा जा रहा है।

शनिवार को अभिषेक शर्मा मैच से पहले नेट्स में अभ्यास करते हुए स्पॉट हुए, जो उनकी वापसी की मजबूत संभावना जताता है। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर उनकी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन नेट्स में उनकी मौजूदगी फैंस और टीम के लिए अच्छा संकेत है।

पाकिस्तान के खिलाफ हो सकती है वापसी

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में पेट की गंभीर इंफेक्शन का सामना किया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। टीम डिनर के दौरान बीमार पड़ने के बाद वे नामीबिया मैच से बाहर हो गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया मैच के टॉस के बाद कहा था कि अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें एक-दो मैच और मिस करने पड़ सकते हैं। लेकिन अब रिकवरी के बाद उनकी प्रैक्टिस सेशन में भागीदारी से लगता है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

सलमान आगा की भी है इच्छा

टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी कहा कि अभिषेक अच्छे दिख रहे हैं और उन्होंने प्रैक्टिस भी की है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी मजाकिया अंदाज में उम्मीद जताई कि अभिषेक खेलें, क्योंकि वे भारत की बेस्ट टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं। जिस पर सूर्यकुमार ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया कि "चलो ठीक है, अगर वो चाहते हैं कि वो खेलें तो हम उन्हें कल खिलाएंगे।"

Advertisement

दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने 38 मैचों में 1297 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 37.05 और स्ट्राइक रेट 194.74 का शानदार प्रदर्शन शामिल है। दो शतक और आठ अर्धशतक के साथ उनका बेस्ट स्कोर 135 है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। 3 मैचों में 110 रन, औसत 36.66 और स्ट्राइक रेट 189.65 है।

भारत इस टूर्नामेंट में अपना टाइटल डिफेंड कर रहा है। पहले मैच में अमेरिका को हराने के बाद नामीबिया पर जीत दर्ज की। अब पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला है, जहां बारिश भी एक फैक्टर हो सकती है। अभिषेक की वापसी टीम की बैटिंग को और मजबूत बनाएगी, खासकर टॉप ऑर्डर में। फैंस इस हाई-वोल्टेज क्लैश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी करेंगे हैंडशेक? सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान का आया बयान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड