ZIM के खिलाफ शतक जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने किया अपने क्रिकेट 'गुरु' को याद, वीडियो कॉल पर की ये बातें

अभिषेक शर्मा के बेहतरीन शॉट्स को देखकर सभी को युवराज सिंह के छक्कों की याद तो जरूर ही आई होगी। शतक जड़ने के बाद उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह को वीडियो कॉल की।

Follow : Google News Icon  
Abhishek Sharma, Yuvraj Singh
Abhishek Sharma, Yuvraj Singh | Image: X/@BCCI (Screengrab)

Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे दौरे के दौरान आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा ने जो धमाका किया उसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। पहले मैच में भले अभिषेक 0 पर आउट हो गए थे लेकिन दूसरे टी0 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के बल्ले ने दिखा कि आखिर उसे किस क्रिकेटर ने शिक्षा दी है।

आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा के क्रिकेट गुरु कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यानी 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह है। अभिषेक शर्मा के बेहतरीन शॉट्स को देखकर सभी को युवराज सिंह के छक्कों की याद तो जरूर ही आई होगी। शतक जड़ने के बाद से अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह को वीडियो कॉल किया।

अभिषेक शर्मा ने 46 गेंदों में जड़ा शतक

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 46 गेंदों में 100 रन ठोके, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। इस विस्फोटक पारी के बाद अभिषेक शर्मा ने हरारे के मैदान से दो लोगों को वीडियो कॉल किया, जो उनकी जिंदगी में बेहद खास हैं। अभिषेक अपने गुरु युवराज सिंह को शतक लगाने के बाद वीडियो कॉल किया, जो अपने शिष्य की बेमिसाल कामयाबी पर गर्व करते दिखे।

टीम इंडिया का नया सितारा बनकर उभरे अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह के शिष्य हैं। मतलब उनकी बल्लेबाजी को बारीकी से जिसने निखारा है, वो युवराज सिंह रहे हैं। युवराज की मेहनत का असर अभिषेक की बल्लेबाजी में साफ झलकता है। सबसे बड़ी बात की वो भी उन्हीं के अंदाज और मिजाज में आसानी से छक्के लगाते दिखते हैं।

Advertisement

दूसरे टी20 मैच में अभिषेक का धमाका 

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में खाता भी नहीं खोल सके थे। पहली ही गेंद पर आउट होकर उन्हें डगआउट लौटना पड़ा था। भारत को ये मैच गंवाना भी पड़ा था। लेकिन, दूसरे T20I में उन्होंने दिखाया कि असली बल्लेबाज किसे कहते हैं। आईपीएल में अभिषेक शर्मा के बल्ले ने शोर तो खूब कमाया था पर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अभिषेक के बल्ले ने शोर और शोहरत दोनों कमाई।  

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में बिना खेले करोड़ों कमा लिए सैमसन-जायसवाल, रिंकू भी मालामाल, जानें किसको कितना मिला? | Republic Bharat

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड