अभिषेक शर्मा का अर्धशतक पूरा हुआ या नहीं? कहीं 49 तो कहीं 50 रन, जानिए क्या है पूरा विवाद?

Abhishek Sharma Fifty Controversy: आयरलैंड बनाम टीम इंडिया के बीच पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी लगाई या नहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। क्या है पूरा मामला।

Abhishek Sharma Fifty Controversy
49 या 50 रन? अभिषेक शर्मा के अर्धशतक पर क्यों मचा है बवाल, जानें पूरा विवाद | Image: BCCI

Abhishek Sharma Fifty Controversy: शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट मैदान पर आयरलैंड बनाम भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

इस मैच में हार-जीत के बाद अब एक अन्य चीज की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इस चर्चा के केंद्र में हैं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिफ्टी। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि अभिषेक ने फिफ्टी नहीं लगाई, लेकिन कुछ जगह बताया जा रहा है कि अभिषेक ने अर्धशतकीय पारी खेली।

अभिषेक शर्मा 49 या 50 रन बनाए?

दरअसल, जब टीम इंडिया आयरलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक अभिषेक शर्मा ने रन बनाए। बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए पोस्ट में देखा जा सकता है कि अभिषेक 19 गेंदों में अपनी (50) फिफ्टी लगाई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य कई जगहों पर बताया जा रहा है कि अभिषेक ने 20 गेंदों में सिर्फ 49 रन ही बनाए और आउट हो गए।

अभिषेक ने फिफ्टी लगाई या नहीं?

अगर बात करें कि अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली खेली थी या नहीं, तो बता दें कि बीसीसीआई ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा है कि अभिषेक ने 19 गेंदों में (50) फिफ्टी लगाई। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, एक्स पर वायरल हो रहे पोस्ट में बताया जा रहा है कि उन्होंने 20 गेंदों में 49 रन ही बनाए। 

Advertisement

IND बनाम IRE T20 मैच का लेखा-जोखा

इस मैच के बारे में तो आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 34 रन से हार गई। टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 50 रन बनाए।

वहीं, इस मैच में संजु सैमसन 5 रन, ईशान किशन 1 रन, श्रेयस अय्यर 3 रन, तिलक वर्मा 19 रन, वाशिंगटन सुंदर 9 रन, शिवम दुबे 25 रन और अक्षर पटेल महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: दूसरे T20 में चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत? मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, संभावित प्लेइंग 11 जानें

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड