IND vs AFG ODI: टेस्ट फतह के बाद बदला भारत का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से ये 7 खिलाड़ी OUT, विराट-रोहित पर संशय बरकरार

IND vs AFG ODI: एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बंपर जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। अब भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय स्क्वॉड में 7 नए खिलाड़ियों की एंट्री होगी।

ind vs afg odi series rohit sharma virat kohli
टेस्ट फतह के बाद बदला भारत का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से ये 7 खिलाड़ी OUT | Image: Social Media

IND vs AFG ODI:  न्यूचंडीगढ़ में खेले गए भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच को भारत ने आसानी से जीत लिया है। 6 जून से शुरू हुआ टेस्ट मैच तीसरे दिन यानी 8 जून को ही समाप्त हो गया, जिसे टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया।

इकलौते टेस्ट मैच के बाद अब भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का स्क्वॉड पूरी तरह से बदला नजर आने वाला है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में अब वनडे के लिए 7 नए खिलाड़ी नजर आएंगे।

वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी OUT

दरअसल, बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे सीरीज स्क्वॉड के लिए 7-7 ऐसे खिलाड़ी चुने थे, जो सिर्फ एक ही सीरीज का हिस्सा थे। 7 ऐसे खिलाड़ी जो सिर्फ इकलौते टेस्ट के लिए चुने गए थे। 7 ऐसे खिलाड़ी जो सिर्फ वनडे सीरीज के लिए चुने गए थे। ऐसे में टेस्ट खत्म होते ही 7 खिलाड़ी अपने आप बाहर हो गए तो वनडे सीरीज शुरू होने से पहले 7 नए खिलाड़ी टीम से जुड़ गए।

टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए ये 7 खिलाड़ी बाहर

  • यशस्वी जायसवाल
  • साई सुदर्शन
  • ऋषभ पंत
  • देवदत्त पडिक्कल 
  • मोहम्मद सिराज
  • मानव सुथार
  • ध्रुव जुरेल

वनडे सीरीज के लिए चुने गए ये 7 खिलाड़ी IN

  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • श्रेयस अय्यर 
  • ईशान किशन
  • हार्दिक पांड्या
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव

विराट-रोहित पर संशय बरकरार

बता दें कि बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह दी है, लेकिन पिछले कई दिनों से चर्चा गर्म है कि विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज से बाहर गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा को लेकर भी संशय है कि वो भी इस सीरीज में चोट के कारण हिस्सा नहीं लेंगे।

Advertisement

IND vs AFG ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

IND vs AFG ODI शेड्यूल

  • पहला वनडे- 13 जून (शनिवार), धर्मशाला 
  • दूसरा वनडे- 17 जून (बुधवार), लखनऊ 
  • तीसरा वनडे- 20 जून (शनिवार), चेन्नई

ये भी पढ़ें: टी20 की कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? सूर्या के इस इशारे से मचा हड़कंप

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड