अपडेटेड 21 November 2024 at 19:14 IST

बिहार में बहार, ACT के सफल आयोजन के बाद मिली इस बड़े खेल इवेंट की मेजबानी; नोट कर लें डेट

महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद बिहार को एक और बड़े खेल इवेंट की मेजबानी मिली है। खेल मंत्रालय ने इसका ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
bihar to host khelo india youth games and para games next year
बिहार को मिली बड़े खेल इवेंट की मेजबानी | Image: X@HockeyIndia

Khelo India Games: पिछले कुछ समय से बिहार ने खेलों की दुनिया में काफी नाम बनाया है। बिहार के कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सूबे और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि खेलों के लिहाज से बिहार में क्रांति आई है। 

बिहार के राजगीर में कल ही हॉकी के बड़े टूर्नामेंट महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सफल समापन हुआ है। मेजबान भारत ने चीन को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के बाद बिहार को बड़ा तोहफा मिला है। हॉकी के बाद बिहार को एक और बड़े खेल इवेंट की मेजबानी मिली है। 

बिहार को मिली इस खेल इवेंट की मेजबानी

दरअसल बिहार को 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स की मेजबानी मिली है। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक बिहार अगले साल अप्रैल में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों और पैरा खेलों की मेजबानी करेगा।

Advertisement

पहली बार खेलो इंडिया को ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पैरा खेलों का आयोजन युवा खेलों के 10-15 दिन बाद किया जाएगा। पैरा खेलों का पहला चरण पिछले साल बिहार में कराया गया था। बिहार ने हाल में समाप्त हुई महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता की राजगीर में मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें- AUS v IND: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नंबर-3 के लिए ये है पुजारा की पहली पसंद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 19:14 IST