Asian Games 2026: एशियन गेम्स में महिला ब्रिगेड ने दिलाया पहला गोल्ड मेडल तो PM मोदी ने दी बधाई, कहा- टीम ने देश का सम्मान बढ़ाया

जापान के नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

women team india pm modi
women team india pm modi | Image: X, PIB

जापान के नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 'वुमन इन ब्लू' ने 2026 एशियाई खेलों में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर सभी को गौरवान्वित किया। 2022 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत के साथ अपने 2026 एशियाई खेलों के अभियान की शुरुआत की। पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला करने के बाद, भारत ने जापान को पहली पारी में 57 रन पर रोक दिया और पावरप्ले के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्री चरानी ने चार विकेट लिए और शैफ़ाली वर्मा ने सिर्फ़ 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाकर शानदार अंदाज़ में जीत दिलाई।

इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।   

बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा "एशियन गेम्स 2026 में महिला T20 क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। आपकी ऐतिहासिक जीत ने इन खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल पक्का किया है और देश का मान बढ़ाया है। आपका शानदार प्रदर्शन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।

Advertisement

भारत ने टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीता- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्‍स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा “भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत! एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला। इस जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीता है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी। पूरी टीम को शुभकामनाएं। 

Uploaded image

आप हमेशा जीत हासिल करती रहें- अमित शाह 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड Asian Games 2026 में मैदान पर अपने शानदार खेल और ज़बरदस्त दबदबे के साथ पहला गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप हमेशा जीत हासिल करती रहें।"

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है- राजनाथ सिंह 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा “क्रिकेट का एक शानदार मैच और बेहतरीन नतीजा! एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे गेम्स के दौरान शानदार खेल दिखाया। कौशल और टीमवर्क का ऐसा शानदार प्रदर्शन! इस शानदार जीत और एशियन गेम्स में क्रिकेट का नया इतिहास रचने के लिए हमारी टीम को बधाई।”

अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी- नितिन गडकरी 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर कहा “एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार शुरुआत! फाइनल में श्रीलंका पर यादगार जीत के साथ गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। उनके दृढ़ संकल्प, टीमवर्क और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है। उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और विश्व स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।”

इस भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत को मिला पहला गोल्ड

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड