अपडेटेड 24 October 2024 at 22:53 IST
ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अब मिलेगा ये पुरस्कार, खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला
खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इस साल से लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार की जगह स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार दिया जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sports Ministry: खेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न खेल सम्मानों को ‘तर्कसंगत’ बनाने के प्रयास में गुरुवार को इस साल से जीवन पर्यंत उपलब्धि (लाइफटाइम अचीवमेंट) के लिए ध्यानचंद पुरस्कार को बंद करने और इसके स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
वर्ष 2023 में ये पुरस्कार पूर्व बैडिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार और कबड्डी खिलाड़ी कविता सेल्वराज को दिया गया।
खेल मंत्रालय का बयान
Advertisement
मंत्रालय के एक बयान में कहा-
खेल पुरस्कारों के लिए विभिन्न योजनाओं को तर्कसंगत बनाया गया है जिसमें ध्यानचंद पुरस्कार के स्थान पर अर्जुन पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट) शुरू किया गया है। जमीनी स्तर/विकास स्तर पर कोच के प्रयासों को मान्यता देने के लिए अब वे द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र हैं। अर्जुन पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट) की शुरुआत की गई है और यह खेल विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा खेलो इंडिया योजना को मान्यता देने के लिए खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में ओवरऑल शीर्ष प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी। साल 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 24 October 2024 at 22:53 IST