अपडेटेड 21 March 2026 at 22:22 IST

लड़का से लड़की बनीं Anaya Bangar के जीवन में नया मोड़, पहचान की राह में मिला पिता संजय का साथ तो हो गईं भावुक, जानिए क्या कहा

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने अपनी लाइफ में नया मोड़ लिया है। अब उन्हें अपनी जर्नी में पिता का साथ मिल गया है, ये जानकर वह काफी भावुक हुई हैं। इस मौके पर अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है और अपने दिल की बात लिखी है।

Follow : Google News Icon  
Anaya Bangar
Anaya Bangar | Image: instagram

Anaya Bangar: भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स प्लेयर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनाया ने हाल ही में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस जर्नी को बारीकी से शेयर किया है। उन्होंने अपने स्ट्रगल, चेंज और परिवार के सपोर्ट को लेकर भावुक बातें लिखीं हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

क्या है अनाया बांगर के लाइफ का स्ट्रगल

अनाया ने अपने पोस्ट में बताया है कि लड़का से लड़की बनने का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें खुद को समझने और एक्सेप्ट करने में समय लगा, वहीं उनके परिवार को भी इस बदलाव को अपनाने में वक्त लगा दिया है। उन्होंने लिखा कि ये प्रोसेस तमाम तरीके के भ्रम, सवाल और सीख से भरी रही है लेकिन आज वह इस मुकाम पर पहुंचकर खुद को मजबूत महसूस कर रही हैं।

पिता के साथ ने दी ताकत

अनाया ने खास तौर पर अपने पिता संजय बांगर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लाइफ के इस अहम मोड़ पर पिता का पूरी तरह से सात मिला है, जो उनके लिए काफी मायने रखता है। उन्होंने इस बात एक्सेप्ट किया है कि पहले उन्हें किसी का साथ नहीं मिला था, लेकिन जब मिला तो वह पूरी तरह से मिला है। अनाया के मुताबिक, इसी समर्थन ने उन्हें इस बड़े फैसले को लेने की हिम्मत दी है। अनाया ने यह भी बताया कि उनके छोटे भाई अथर्व ने शुरू से उनका साथ दिया और धीरे-धीरे उनके माता-पिता भी उनके साथ खड़े हो गए। उन्होंने सर्जरी को अपनी जिंदगी का अहम कदम बताते हुए कहा कि प्यार और समझ में समय लगता है।

खेल और समाज के बीच स्ट्रगल 

अनाया ने बताया कि उनकी ये जर्नी काफी स्ट्रगल भरी रही है। उन्होंने खुलासा किया कि इस बदलाव के बाद उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा, क्योंकि उन्हें बताया गया कि इस फील्ड में उनके लिए अब जगह नहीं है। समाज के दबाव और स्ट्रगल के बीच उन्होंने अपनी पहचान को सबसे पहले रखा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 तोड़ रही रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड, 2 थिएटरों में तोड़फोड़

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 22:22 IST