दुनियाभर में Dhurandhar 2 तोड़ रही रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड... लेकिन कनाडा में किसने डाला खलल? शो के दौरान 2 थिएटरों में तोड़फोड़ के बाद बवाल
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग का कनाडा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीब दो थिएटरों में स्क्रीन को तोड़ते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2: फिल्म डायेरक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में भारी भीड़ और दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच कनाडा से सामने आई एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हालात बेकाबू हो गए।
कनाडा में स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि मॉन्ट्रियल के एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने स्क्रीन को नुकसान पहुंचा दिया है, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि पहले सिनेप्लेक्स एटवाटर और फिर एंग्रिग्नन के थिएटर में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं है।
लोगों ने सोशल मीडिया पर दी तरह- तरह की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे दर्शकों का बेकाबू उत्साह बताया, तो वहीं कई लोगों ने थिएटर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कड़ी आलोचना की। कुछ कनाडाई दर्शकों ने भी अपनी स्क्रीनिंग के दौरान खराब अनुभव शेयर किए और स्क्रीन के खराब होने की बात कही। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि ये हंगामा किस बात के चलते हुआ था।
फिल्म की कहानी
‘धुरंधर द रिवेंज’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है इसमें रणवीर सिंह के किरदार को एक जासूस के रूप में तैयार होते हुए दिखाया गया है, जो अपने मिशन के तहत अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे बढ़ता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।