मोहम्मद शमी के बाद सानिया मिर्जा ने जीता दिल, रमजान में ऐसा क्या किया? तस्वीर देख फैंस हुए हैरान
Sania Mirza News: मोहम्मद शमी के बाद सानिया मिर्जा ने रमजान में ऐसा कुछ किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Mirza Latest News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की एक तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शमी बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते वक्त एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे। मैच के दौरान खिलाड़ियों का ऐसा करना तो आम है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये थी कि शमी रमजान के महीने में ऐसा कर रहे थे।
रमजान के महीने में मोहम्मद शमी के रोजा नहीं रखने से कुछ कट्टरपंथियों ने काफी बवाल मचाया था। बरेली के एक मौलाना ने तो शमी को अपराधी तक बोल दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने भारतीय स्टार खिलाड़ी का जोरदार समर्थन किया और कहा कि शमी ने बताया है कि देश से बड़ा कोई धर्म नहीं। अब भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रमजान में एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस के पसीने छूट रहे हैं। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।
शमी के बाद सानिया ने जीता दिल
भारत की पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस को अपनी हर अपडेट बताती हैं और साथ ही मोटिवेट करती हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो जिम में कड़ी मेहनत करते दिख रहीं थीं। सानिया ने कैप्शन में लिखा कि रमजान में भी कोई बहाना नहीं चलेगा।
रोजा रखते हुए भी सानिया को जिम में इतनी मेहनत करते देख फैंस हैरान हो गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि रमजान में भी वो बिना बहाना के अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। सानिया मिर्जा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो भारी वजन उठाते हुई दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्होंने 70 Reps का टारगेट रखा है।
Advertisement
बता दें कि मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा भले ही अलग-अलग स्पोर्ट्स से आते हैं, लेकिन दोनों ने भारतीय खेल के लिए अहम योगदान दिया है। शमी ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीता, वहीं सानिया भी भारत के लिए 20 से ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर 'जूनियर हिटमैन' के साथ खेलते दिखे रोहित शर्मा, दिखाई बेटे की पहली झलक