Advertisement
पब्लिश्ड 8 अप्रैल 2024 अत 10:25 pm ईस्ट

ED के एक्शन से डरा INDI!


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उसके द्वारा हाल में जारी घोषणापत्र में ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ की बू आ रही है और ये ऐसा है मानो इसे मुस्लिम लीग लेकर आई है। बिहार के नवादा जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई छोटा पद नहीं है। वह कहते हैं कि धारा 370 का राजस्थान से क्या लेना-देना है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता है। उनके विचार राजस्थान और बिहार के सुरक्षाकर्मियों का अपमान हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए प्राण गंवाए और उनके शव तिरंगे में लिपटे हुए वापस आए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस, बिहार में उसकी सहयोगी राजद और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक संविधान के बारे में बात करना बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान को लागू क्यों नहीं किया। यह केवल मोदी के शासन में ही संभव हो सका ।’’

Published April 8th, 2024 at 22:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
;
Whatsapp logo