अपडेटेड 20 June 2025 at 10:37 IST

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें तुलसी के उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

यदि आप योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो तुलसी के करें ये उपाय। जानें इस लेख के माध्यम से...

Yogini Ekadashi 2024
एकादशी 2025 | Image: freepik

Yogini Ekadashi 2025: बता दें कि महीने में दो एकादशी और साल में 24 एकादशी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती हैं। ये एकादशियां भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। हम बात कर रहे हैं योगिनी एकादशी की। योगिनी एकादशी आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी कहलाती है। इस साल ये एकादशी 21 जून को मनाई जा रही है। ऐसे में यदि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो तुलसी के कुछ उपायों को कर सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इन्हीं उपायों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के कौन से उपाय कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय 

  • बता दें कि तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। ऐसे में आप एकादशी के दिन सुबह नहा धोकर तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और तुलसी मंत्र का जाप करें। इससे अलग तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
  • यदि एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता अर्पित किया जाए तो इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही वे सभी इच्छाएं भी पूरी करते हैं। 
  • अगर तुलसी का पौधा आपके घर पर नहीं है तो ऐसे में आप एकादशी के दिन तुलसी का पौधा अपने घर पर ले आएं। कहते हैं कि तुलसी का पौधा घर में लाने से स्वयं भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आती है। 
  • योगिनी एकादशी के दिन आप तुलसी माता को 16 श्रृंगार भी अर्पित कर सकते हैं। इससे न केवल वैवाहिक जीवन अच्छा होता है बल्कि पति-पत्नी के बीच में प्यार भी बढ़ता है।  

ये भी पढ़ें - कुछ लोगों को होगा लाभ तो कुछ की होगी हानि, जानें कैसा जाएगा आज का दिन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 June 2025 at 10:37 IST