अपडेटेड 20 June 2025 at 07:57 IST
Aaj ka Rashifal: कुछ लोगों को होगा लाभ तो कुछ की होगी हानि, जानें कैसा जाएगा आज का दिन
Aaj ka Rashifal 20th June 2025: आपका आज का दिन यानी 20 जून का दिन कैसा जाने वाला है जानते हैं इसलिए के माध्यम से
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 20th June 2025: आज का दिन यानी 20 जून का दिन 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है, इसका आकलन ग्रह नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। ऐसे में इन दिनों मंगल और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जीवन में पड़ सकता है। वहीं राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आपका आज का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। अज्ञात डर सता सकता है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति ठीक रह सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज उतार-चढ़ाव हो सकता है। आय में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
मिथुन राशि
इन जातकों को बता दें कि आज सरकारी तंत्र में आपका नुकसान हो सकता है। कोर्ट कचहरी में न जाएं। व्यापारी की स्थिति मध्यम रह सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
इन जातकों को बता दें कि स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। कार्यों में विघ्न आ सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
इन जातकों को बता दें कि आज का दिन थोड़ा सा बचकर पार करें। कोई परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट लग सकती है। रिस्क लेने से बचें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। काली वस्तुओं का दान आज के दिन जरूर करें।
Advertisement
कन्या राशि
इन जातकों को बता दें कि नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। जीवनसाथी के साथ कलह क्लेश हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
तुला राशि
इन जातकों को बता दें कि शत्रुओं पर दबदबा कायम रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
इन जातकों को बता दें कि मानसिक स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। बच्चों की सेहत पर आज के दिन ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
धनु राशि
आज यदि आप भूमि, भवन या वाहन खरीद रहे हैं तो रुक जाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी के साथ विवाद में ना पड़े। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम जरूर करें।
मकर राशि
व्यापारी की स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी नहीं शुरुआत को करने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। बाहर न जाएं। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि धन हानि हो सकती है। व्यापार मध्यम रह सकता है। आज का दिन थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्य रह सकती है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 07:57 IST