कैसा रहेगा भारत के लिए साल 2025? 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
क्या आप जानते हैं साल 2025 में हमारे देश में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं या चार ग्रह कौन से हैं जो राशि परिवर्तन करने वाली हैं। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
साल 2025 में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। यानी 2025 माह मार्च तारीख 19 को शनि ग्रह का गोचर मीन में होगा जबकि 14 मई को बृहस्पति का गोचर मिथुन में होगा। वहीं अगर कुंभ और सिंह राशि की बात करें तो 18 मई को राहु एवं केतु गोचर करेंगे। इसी के चलते यह भी आशंका है कि भारत में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि साल 2024 की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक रह सकता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि साल 2025 में क्या-क्या नए बदलाव होने वाले हैं और भविष्यवाणी क्या कहती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ग्रहों का राशि परिवर्तन के कारण जो बदलाव होने वाला है वह क्या है। पढ़ते हैं आगे...
क्या कहती है भविष्यवाणी?
- साल 2025 की तिथि 19 मार्च को शनि ग्रह कुंभ से निकलेंगे और मीन में प्रवेश करेंगे। उस वक्त देश और दुनिया दोनों में बड़े फैलाव देखने को मिल सकते हैं। चूंकि मीन राशि और 12वां भाग गुरु का माना जाता है। ऐसे में देश के चरित्र, रिश्ते, संतान, शिक्षक, भारत के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा जान मान, धन हानि की आशंका जताई जा रही है। युद्ध, महामारी आदि से देश परेशान रह सकता है।
- 14 मई 2025 को गुरु ग्रह वृषभ से निकलेंगे और मिथुन राशि में तीन गुना अतिचारी होकर गोचर करेंगे। ऐसे में देश में एक तरफ असामान्य तापमान बढ़ सकता है वहीं दूसरी तरफ जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जो लोग समुद्र के तट पर स्थित है उन्हें जान मान का भारी नुकसान हो सकता है।
- राहु ग्रह कुंभ राशि में गोचर करके कर्म भाव में विराजमान है। ऐसे में तकनीकी क्षेत्र पहले की अपेक्षा ज्यादा तेज आगे बढ़ सकता है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। भारत की सेना शक्तिशाली हो जाएगी। इसके अलावा केतु घरेलू उद्योग में मंदी का कारण बन सकता है। हालांकि कोरोना वायरस की तरह कोई अन्य महामारी भी हमारे देश को जकड़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।