अपडेटेड 7 December 2024 at 17:17 IST

कौन था 'श्रीकृष्ण की बुआ' का लड़का? दुर्योधन से भी बड़े दुश्मन के 100 पाप क्यों माफ...

why shishupal take related to krishna: शिशुपाल और कृष्ण का क्या रिश्ता था? क्यों शिशुपाल ने कृष्ण से नफरत की थी? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

mahabharata story in hindi
mahabharata story in hindi | Image: freepik

Why shishupal take related to krishna: महाभारत काल में कौरवों ने पांडवों के साथ गलत किया उन्होंने न केवल पांडवों के साथ बुरा व्यवहार किया बल्कि उन्हें मारने के लिए षडयंत्र भी रचाए। ऐसे मे कौरवों को पांडवों का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दुर्योधन से भी एक बड़ा शत्रु था जो पांडवों के साथ-साथ श्री कृष्ण से भी बेहद नफरत करता था। वो कोई और नहीं बल्कि श्रीकृष्ण की बुआ का लड़का था। ऐसे में उसके नफरत के पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि श्री कृष्ण की बुआ का लड़का श्री कृष्ण और पांडवों से क्यों नफरत करता था। पढ़ते हैं आगे... 

क्यों शिशुपाल ने कृष्ण से नफरत की थी?

श्री कृष्ण की बुआ के लड़के का नाम शिशुपाल था। बता दें कि शिशुपाल श्री कृष्ण के अलावा पांडव और कौरवों का भी भाई था। वह जब पैदा हुआ तो उस वक्त उसकी तीन आंखें और चार हाथ थे। जब माता ने देखा तो उन्होंने बच्चा त्यागने के बारे में सोचा लेकिन तभी भविष्यवाणी हुई, कहा गया कि किसी एक की गोद में आकर शिशुपाल की तीसरी आंख और दो हाथ गायब हो जाएंगेऔर वही उसकी मृत्यु का कारण बनेगा। ऐसे में कृष्ण जी की गोद में जाकर शिशुपाल की तीसरी आंख और दो हाथ गायब हो गए। श्री कृष्ण की बुआ यानि शिशुपाल की माता ने श्री कृष्ण से शिशुपाल के 100 पाप माफ करने के लिए बोला। ऐसे में 100 अपराधों के बाद शिशुपाल पर भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र चलाया।

कहते हैं कि शिशुपाल रामायण काल के रावण का महाभारत काल में पुन: जन्म था। जब श्री कृष्ण का विवाह रुकमणी से हुआ तो श्री कृष्ण से बदला लेने के लिए शिशुपाल ने द्रौपदी और श्री कृष्ण के संबंध में कई बुरी-बरी बाते बोली, जिसके चलते श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - कुत्ते आज भी भुगत रहे हैं द्रौपदी का श्राप, युधिष्ठिर के जूते का किस्सा

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 December 2024 at 17:14 IST