अपडेटेड 26 January 2025 at 14:09 IST

अमावस्या के दिन बाल क्यों नहीं धोने चाहिए?

क्या आप भी अमावस्या पर बाल धोते हैं? जानें ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

hair wash
अमावस्या के दिन बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? | Image: Freepik

अमावस्या के दिन अक्सर लोग कई नियमों को अपनाते हैं। वहीं अक्सर आपने अपने बड़े बुजुर्ग से कहते सुना होगा कि अमावस्या पर सिर नहीं धोना चाहिए। बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में इन कारणों को जानने के लिए आपको कहीं और जानें की जरूरत नहीं है।

आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अमावस्या के दिन बाल क्यों नहीं धोने चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

अमावस्या पर बाल क्यों न धोएं?

  1. अमावस्या के दिन बाल धोने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। कहते हैं कि यदि अमावस्या पर बाल धोए जाएं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को भूलकर भी अमावस्या के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। 
  2. हमारे बालों को शरीर की ऊर्जा के केंद्र से जुड़ा हुआ मानते हैं। ऐसे में अमावस्या पर बाल धोने से शरीर की असंतुलित हो जाती है, जिससे मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  3. कहते हैं अमावस्या के दिन पृथ्वी के अलावा जल, अग्नि, वायु और आकाश सब प्रभावित होते हैं। हालांकि मुख्य तौर पर पृथ्वी और जल दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में यदि पानी से बाल धोए जाएं तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  4. कहते हैं यदि अमावस्या के दिन बाल धोए जाएं तो इससे जीवन में कुछ ज्योतिषीय दोष उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं अमावस्या के दिन को आत्म-निरीक्षण और ध्यान के लिए अच्छा मानते हैं। ऐसे में इस दिन बाल धोने से व्यक्ति के ध्यान और आत्म निरीक्षण में बाधा आ सकती है।
  5. यदि आप नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं और अमावस्या के दिन बाल धोते हैं तो इससे उस कार्य में रुकावट आ सकती है। यहीं कारण है इस दिन पूजा अर्चना करने की सलाह दी जाती है।   

ये भी पढ़ें - क्या आपको भी हो रही है लगातार खांसी? ये समस्याएं कर रही हैं आपका इंतजार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 January 2025 at 14:09 IST