अपडेटेड 26 January 2025 at 11:13 IST
क्या आपको भी हो रही है लगातार खांसी? ये समस्याएं कर रही हैं आपका इंतजार
जब किसी व्यक्ति को सूखी खांसी होती है तो उस दौरान उसे अन्य समस्याएं भी हो जाती हैं। जानते हैं उन समस्याओं के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dry Cough Causes in Hindi: सूखी खांसी के कारण अक्सर लोगों को कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह वो खांसी होती है, जिसमें ना तो बलगम होती है और ना ही छींके आती हैं। यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो व्यक्ति कई अन्य समस्याओं का शिकार हो जाता है। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूखी खांसी होने पर व्यक्ति को कौन सी अन्य समस्याएं हो जाती हैं। पढ़ते हैं आगे...
सूखी खांसी होने के कारण हो सकती हैं ये समस्याएं
- बता दें कि जब किसी व्यक्ति को सूखी खांसी लगातार होती रहती है तो ऐसे में व्यक्ति को गले में जलन की समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण व्यक्ति जल्दी-जल्दी नहीं खा पाता। वहीं गले की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
- जब किसी व्यक्ति को सूखी खांसी होती है तो इसके कारण गले में खुजली की समस्या काफी सामना करना पड़ता है, जिसके कारण वह हर वक्त कुछ अलग महसूस करता है।
- यदि व्यक्ति को रात के वक्त सूखी खांसी हो जाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति की नींद पर भी पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति को सोने में दिक्कत होती है और वह हर वक्त थका हुआ महसूस करता है।
- जब व्यक्ति को सूखी खांसी हो जाती है तो इसके कारण सिर दर्द भी होने लगता है। इसके पीछे कारण होता है सिर में दबाव बनना। सूखी खांसी के कारण सिर में दबाव बनने से यह समस्या हो जाती है।
- जब व्यक्ति को सूखी खांसी हो जाती है तो इसके कारण व्यक्ति का मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। सूखी खांसी चिंता का कारण बनती हैं। क्योंकि जब ये लंबे समय तक रहती है तो व्यक्ति हर वक्त इसी के बारे में सोचता है जिसके कारण उसे तनाव हो जाता है।
ये भी पढ़ें - किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए तुलसी की चाय?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 11:13 IST