किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए तुलसी की चाय?
What is the disadvantage of Tulsi tea? कुछ लोगों को तुलसी की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इससे नुकसान हो सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Who should not drink holy basil tea? तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। वहीं अक्सर लोग सर्दियों में मौसमी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इन बीमारियों को दूर करने में तुलसी की चाय व्यक्ति के बेहद काम आ सकती है। लेकिन लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि किन लोगों को तुलसी की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को तुलसी की चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
ये लोग न पिएं तुलसी की चाय
- बता दें गर्भवती महिलाओं को तुलसी की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इसके कारण बच्चे और मां दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं वे भी अपनी डाइट में तुलसी की चाय को न जोड़ें। बता दें कि तुलसी की चाय के कारण मां के दूध की गुणवत्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। वहीं बच्चों को एलर्जी या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
- डायबिटीज के मरीज भी तुलसी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। तुलसी की चाय डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बता दें कि तुलसी की चाय यदि शुगर के मरीज पीते हैं तो इससे दवाइयां के असर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, खास तौर पर हाई ब्लड प्रेशर वे लोग तुलसी की चाय का सेवन न करें। तुलसी की चाय का सेवन ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ लोगों के लिए तुलसी की चाय नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि इस चाय को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।