अपडेटेड 14 July 2024 at 18:56 IST
Sawan Marriage: पवित्र महीना होने के बाद भी सावन में क्यों नहीं होती शादी? जानें क्या है वजह
भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है, लेकिन इस माह में शादी की मनाही होती है। तो चलिए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sawan Me Shadi Kyu Nhi Hoti?: भगवान शंकर को समर्पित सावन (Sawan 2024) का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में जो भी व्यक्ति विधि-विधान से महादेव (Mahadev) की पूजा अर्चना करता है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस पूरे महीने पूजा-पाठ और धर्म-करम जैसी चीजों का बहुत ही अधिक महत्व होता है। हालांकि पवित्र और खास होने के बावजूद इस माह में शादी-विवाह जैसे कई कामों की मनाही होती है। तो चलिए जानते हैं कि सावन में शादी (Shadi) क्यों नहीं होती है।
सनातन धर्म में सावन का महीना (Sawan Ka Mahina) बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है, लेकिन बावजूद इस महीने में कई कार्यों को करने की मनाही होती है, जिसमें शादी भी शामिल है। इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन (Sawan 2024) महीने की शुरूआत के साथ ही शादी विवाह जैसे काम बंद हो जाएंगे। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि पवित्र होने के बाद भी सावन में शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते हैं। तो चलिए इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं।
इसलिए नहीं होती है सावन माह में शादी
सावन (Sawan) का महीना चातुर्मास (Chaturmas) के दौरान पड़ता है। इन दिनों में भगवान विष्णु निद्रा यानी सो जाते हैं। इसलिए सावन में शादी विवाह जैसे कार्यों को करना वर्जित होता है। दरअसल, शादी के दौरान ज्यादातर मंत्र भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के पढ़ें जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है और शिव जी शादी जैसे कार्यों में सम्मलित नहीं होते हैं। इसलिए सावन में शादी करने की मनाही होती है।
सावन में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम
सावन महीने (Sawan Maah 2024) में न सिर्फ शादी बल्कि कई और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। जिसमें मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे कार्य शामिल हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 18:56 IST