Sawan Somwar 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें डेट और कब-कब रखा जाएगा सोमवार व्रत

भगवान शिव की विशेष उपासना के लिए समर्पित सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। तो चलिए जानते हैं इस साल इसकी शुरुआत कब से हो रही है।

shankar ji
कब से शुरू हो रहा है सावन? | Image: Freepik

Kab Se Shuru Ho Raha Hai Sawan Ka Mahina: भगवान शंकर की विशेष उपासना के लिए उन्हें सावन का महीना (Sawan Mahina) समर्पित किया गया है। वहीं शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र होता है। इस पूरे माह वह अपने आराध्य देवों के देव महादेव (Mahadev) की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन का महीना भोले को अतिप्रिय है और इस माह (Sawan 2024) में वह बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पावन माह की शुरुआत कब से हो रही है।

मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव (Shiv Ji) की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और भगवान भोले की जातक पर विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। वहीं इस दौरान पड़ने वाले सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। कहते हैं कि सावन में पड़ने वाले सोमवार (Sawan Somwar Vrat) पर व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों का विवाह तो होता ही है साथ ही उन्हें मनचाहा वर भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल सावन का महीना कब शुरू हो रहा है और कब-कब सोमवार पड़ रहा है।

इस साल कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना?

हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन महीने (Sawan Mahina) के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई दिन रविवार की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी, जो 22 जुलाई दिन सोमवार (Somwar) की दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगीष ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक सावन का महीना 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार पर होगा।

किस तारीख को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत

इस साल सावन महीने (Sawan 2024) की शुरूआत ही सोमवार से हो रही है। ऐसे में सावन के सोमवार का पहला व्रत 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार (Sawan Somwar 2024) को रखा जाएगा। वहीं इस साल सावन महीने में पूरे 5 सोमवार पड़ेंगे।

Advertisement

इस सावन में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? (Kab Hai Sawan Ka Somwar)

  • पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा।
  • दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा।
  • तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा।
  • चौथा सावन सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा।
  • पांचवा और आखिरी सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन किया जाएगा।

सावन में कांवड़ यात्रा का है विशेष महत्व

सावन महीने में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकालने की भी परंपरा है। इस दौरान शिव भक्त जिन्हें कांवड़िए के नाम से जाना जाता है। वह तीर्थस्थालों से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और शिव मंदिरों में पहुंचकर उसी गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने पर शिव जी की विशेष कृपा बरसती है। 

यह भी पढ़ें… Kali Mirch Upay: होना चाहते हैं मालामाल? इस मसाले के उपाय से भर सकता है धन का भंडार

Advertisement
Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड