अपडेटेड 28 October 2024 at 15:57 IST
Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया? जानें इसका क्या है कनेक्शन
Dhanteras: धनतेरस के दिन धनिया खरीदने का खास महत्व होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन धनिया क्यों खरीदा जाता है इसका क्या कनेक्शन हैं? आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dhanteras par dhaniya kyo kharidte hai: हिंदू धर्म में जितने भी त्योहार पड़ते हैं, उन सभी का अपना-अपना महत्व होता है। वहीं अगर बात 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली ( Diwali 2024) पर्व की करें तो यह बहुत ही खास माना जाता है। इस त्योहार का इंतजार लोगों को पूरे साल बड़ी ही बेसब्री से रहता है। रोशनी और खुशियों की मिठास का यह पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2024) के दिन से होती है, जो बहुत ही खास मानी जाती है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक धनतेरस (Dhanteras) के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन बर्तन खरीदते हैं, लेकिन शास्त्रों के माने तो इस दिन कुछ और चीजों को भी घर लाना बहुत ही शुभ होता है, जिसमें सूखी धनिया (Dhaniya) भी शामिल है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras Par Dhaniya Kyo Kharidte Hai) पर धनिया क्यों खरीदा जाता है इसका क्या कनेक्शन है? आइए इसके बारे में जानते हैं।
कब है धनतेरस? (When is Dhanteras 2024?)
धनतेरस और धनिया का कनेक्शन (Dhanteras Aur Dhaniya Ka Kya Connection Hai) जानने से पहले हम यह जानते हैं कि इस बार धनतेरस का त्योहार किस दिन पड़ रहा है। हर साल धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार इसकी शुरुआत मंगलवार 29 अक्टूबर, 2024 सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2024 की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक है। ऐसे में यह पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया? Why is dry coriander bought on Dhanteras?
धनतेरस (Dhanteras) पर सदियों से नई चीजें खासकर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन सूखा धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो धनिया लक्ष्मी माता (Mata Laxmi) को बहुत ही प्रिय है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस दिन सूखा धनिया खरीदा जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 October 2024 at 15:57 IST