अपडेटेड 26 November 2025 at 09:05 IST

Rashifal: किन राशियों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि और किसे होगा आर्थिक लाभ? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए करियर में लाभ और उन्नति का मौका लेकर आया है। इसके अलावा कई अन्य राशियों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज किसी से बेवजह न भिड़े। बिजनेस में अच्छी कमाई होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपका ठीक-ठाक बीतने वाला है। किसी लेन देन के मामले का खास ध्यान रखें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। संतान का मनमाना व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी शारीरिक या मानसिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ बिजनेस से जुड़ा प्लान शेयर कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज फिजूल खर्ची करने से बचें। परिवार में किसी बात पर खटपट हो सकती है। परिवार में ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। किसी कानूनी पचड़े में फंसने से बचें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। किसी बात से मायूस हो सकते हैं। अपनों के साथ बेवजह कलह पैदा हो सकती है। व्यापारियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष की ओर से कोई फायदा मिल सकता है। 

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से चल रही अनबन मिटने के आसार हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपका व्यस्त रह सकता है। मेहनत से काम करेंगे। आपको नए पद की प्राप्ति हो सकती है। ईर्ष्यालु और झगड़ालु लोगों से सतर्क रहें। लव लाइफ में मजबूती आएगी। घर में शादी की बात चल सकती है। अधिकारियों से सम्मान और सहयोग मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज धैर्य और साहस से काम लें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने की संभावना है। परिवार में मनमुटाव दूर करने को कोशिश करें। आपकी तकदीर बदलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपका दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार, दोस्तों या फिर अपने पार्टनर संग घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को मन लगाकर करें और अपना 100 प्रतिशत दें। जीवनसाथी आपके जरूरी कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आएगा। किसी सरकारी काम के पूरा न होने पर मन परेशान न होने दें। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुराने रोग से थोड़ी टेंशन बढ़ सकती है। भविष्य से जुड़ी बात प्रियजनों से कर सकते हैं। अपने बजट के दायरे में रहकर खर्चा करें, अन्यथा भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: गीता जयंती के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 November 2025 at 09:05 IST